Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Baby Boy Name: भारत-पाकिस्तान में मशहूर है ये लड़कों के नाम, मॉडर्न मुस्लिम नाम के लिए देखें ये लिस्ट
Modern And Unique Muslim Baby Boy Names: ईद के मौके पर अगरआप अपने बेटे के लिए मुस्लिम नाम देख रहे हैं, तो यहां आपको कुछ चुनिंदा नामों की लिस्ट शेयर कर रहे हैं। जो भारत के अलावा पाकिस्तान में अपने मीनिंग और यूनिक होने के वजह से खासे पॉपुलर हैं।
अजलान:
अजलान के अलावा महाद नाम भी है। महाद नाम अरबी मूल का एक मुस्लिम नाम है। अरबी भाषा में महाद नाम का अर्थ "वह जो महान है"।

अद्यान :
अद्यान नाम का मतलब होता है एक नबी, धर्म और पंथ का बहुवचन। एक पैगंबर का नाम भी अद्यान है।
आरिज :
आरिज नाम का अर्थ है "बारिश वाले बादल, सम्मानित आदमी, बुद्धिमान, नेता, शासक और राष्ट्र के नेता"। यह नाम अरबी और मुस्लिम नामों में आता है।
बाशीर :
बाशीर अपनी बहादुरी और वफादारी के लिए जाने जाना वाला नाम है। अगर आप चाहते हैं कि आपका बेटा बहादुर, वफादार और ईमानदार बने, तो आप उसके लिए बाशीर नाम को चुन सकते हैं।
अरहम:
अरहम मुख्य रूप से मुस्लिम धर्म में लोकप्रिय बच्चे का नाम है और इसका मुख्य मूल अरबी है। आपको बता दें कि अरहम नाम का अर्थ कृपालु होता है।
जीशान :
ये नाम लड़कों के लिए है। जीशान नाम का मतलब होता है धूमधाम, उच्च गरिमा, शानदार और आलीशान। अगर आपके घर बेटा पैदा हुआ है, तो आप उसे जीशान नाम दे सकते हैं।
जोहन :
जोहन नाम का मतलब होता है ईश्वर का उपहार और अल्लाह का तोहफा। अगर आप अपने बेटे को अल्लाह का तोहफा मानते हैं, तो उसे जोहन नाम दे सकते हैं।

मिजहिर:
यदि आप अपने बेटे के लिए कोई यूनिक इस्लामिक नाम देख रहे हैं, तो मिजहिर नाम आपको अच्छा लग सकता है। मिजहिर नाम का अर्थ होता है, वह स्थान जो फूलों से भरा हो। मिजहिर की तरह ही मुजहिर नाम भी है जिसका मतलब होता है एक पौधा जिसके फूल खिल रहे होते हैं या खिल चुके होते हैं।
यादिद :
अगर आपको अपने बेटे का 'य' अक्षर से नाम रखना है, तो यादिद नाम देख सकते हैं। यादिद नाम का मतलब होता है एक प्रिय मित्र। यादिद की तरह ही याफिर नाम भी है। याफिर नाम का अर्थ होता है, वह जो अपने निशान छोड़ता है। इन दोनों में से कोई भी एक नाम आप अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं।
येराज :
जिन लोगों को यूनिक लेकिन मॉडर्न मुस्लिम नाम चाहिए, वो येराज नाम देख सकते हैं। येराज नाम का मतलब होता है सपना। आपका बेटा भी आपके सारे सपनों को पूरा करेगा। येराज की तरह ही जबीर नाम भी है। जबीर नाम का अर्थ होता है जिसे धर्म का बहुत ज्ञान हो।
हसनैन:
अरबी नामों हुसैन और हसन के मिश्रण के रूप में विकसित किया गया था। आम तौर पर हस्-नैन नाम का अर्थ होता है 'सुन्दर'। यह सुंदर-सा नाम आपके बेटे की जिंदगी सवार सकता है।
अफ्फान :
लड़कों के लिए एक मुस्लिम नाम है जिसका अर्थ क्षमा करने वाला व्यक्ति होता है। अगर आपको अफ्फान नाम पसंद नहीं आया, तो आप जावियन नाम भी देख सकते हैं। यह एक यूनिक नाम है और ज्यादातर लोगों को यह नाम पसंद आ जाता है।
जायद :
ये मुस्लिम नाम लड़कों के लिए है। जायद नाम का अर्थ होता है बहुतायत, वृद्धि, अतिरेक, जोड़, अतिरिक्त, अधिशेष और बढ़ना।
अजमत:
अजमत का मतलब होता है आदर, सम्मान, इज्जत और प्रतिष्ठा। इसका एक अर्थ महिमा और गौरव से भी जुड़ा है।
तैमूर :
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने बड़े बेटे का नाम तैमूर ही रखा है। आप भी इस सेलेब्रिटी नाम को अपने बच्चे के लिए रख सकते हैं। तैमूर का मतलब होता है लोहे जैसा मजबूत।



Click it and Unblock the Notifications
