Latest Updates
-
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral
New Year 2023: नए साल पर हर माता-पिता अपने लिए लें ये रेजुलेशन

नए साल का पहला दिन आते ही हम अपने अंदर खुद कुछ बदलाव करने का विचार करने लगते है। हम हकीकत में जो हैं उससे अलग होने की कोशिश करने के साथ खुद को और बेहतर इंसान बनने की कोशिश करते हैं। अपने आपको बदलने के लिए हम नए लक्ष्य बनाते हैं। और उन्हें पाने की कोशिश करते हैं। आम भाषा में कहे तो हर साल जब नया साल शुरू होता है तो हम सभी उस साल के लिए कोई ना कोई रेजुलेशन जरूर लेते हैं। एक बच्चा पढ़ाई में खुद को बेहतर बनाने का संकल्प लेता है, ऑफिस पर्सन इस नए साल में कुछ अपने पोस्ट में बढ़ोतरी करने की सोचते हैं, वैसे ही एक माता-पिता के रूप में भी लोग अपने बच्चों की बेहतरी के लिए कोई न कोई रेजुलेशन जरूर लेते हैं। क्योकि दुनिया के हर माता-पिता अपने बच्चों का उज्जवल भविष्य ही देखना चाहते हैं। आज आपकी इस कोशिस में हम आपकी मदद करने आए हैं। इस नए साल के लिए हम कुछ ऐसे रेजुलेशन लेकर आए हैं, जिन्हें अपनाकर आप आने वाले साल में अपने परिवारिक जीवन में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आइए जानें क्या हैं वो रेजुलेशन
- आज के व्यस्त समय में हर माता-पिता अपने ऑफिस, घर या अन्य कामों में इतने व्यस्त होते हैं, कि उनके पास अपनो के लिए भी समय नहीं होता है। ऐसे में आने वाले नए साल में आप एक दूसरे का ध्यान रखते हुए, ज्यादा से ज्यादा समय अपनों के साथ बिताने का रेजुलेशन लें। ऐसा करने से ना सिर्फ आप अपने परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। बल्कि मेंटली में आप खुद को बहुत स्ट्रेंग पाएंगे। तो साल 2023 में अपने परिवार के साथ किसी ऐसी जगह जाने का प्लान बनाएं जहां आप उनके साथ शांति से समय बिता पाएं, और उन्हें समझ पाएं।
- साल 2023 में आप प्रकृति के और पास आने का संकल्प लें। इस संकल्प को पूरा करने के लिए आप पार्क जाएंगे, नए पौधे लगाएंगे। ऐसे में आप अपने परिवार के साथ भी ज्यादा समय रह पाएंगे। बच्चों को भी नेचर के पास रख पाएंगे। ये आपके और बच्चों के मेंटल, फिजिकल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होगा। आप बच्चों के साथ पार्क में कई तरह के खेल भी खेल पाएंगे।
- माता-पिता की रोजाना क जिम्मेदारियों में इतने व्यस्त रहते हैं, कि खुद के लिए समय भी नहीं निकाल पाते हैं। खासकर जब घर में छोटा बच्चा हों। क्योकि घर की बाहर की जिम्मेदारियों के साथ छोटे बच्चे को संभालना काफी मुश्किल हो जाता है। जो आपके हेल्थ को भी काफी प्रभावित करता है। ऐसे में आप नए साल में खुद का ख्याल रखने का और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखने का संकल्प लें। क्योकि अगर आप खुद फिट नहीं रहेंगे तो बच्चे के स्वास्थ्य पर कैसे ध्यान दें पाएंगे। इसलिए इस न्यू ईयर आप सेल्फ केयर का रेजुलेशन जरूर लें।
तो इस नए साल आप सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि अपने परिवार के साथ इन संकल्पों को लें। ताकि आप लोगों के बीच प्यार बढ़े, और रिश्ते पहले से भी ज्यादा मजबूत हो सकें।



Click it and Unblock the Notifications











