Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Conjunctivitis In Kids: बच्चों में तेजी से फैल रहा है आई फ्लू, पैरेंट्स सेफ्टी के लिए गांठ बांध ले ये बातें
How To Prevent Conjunctivitis In Children: बाढ़, बारिश और उमस के बीच पूरे देशभर में आई फ्लू के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। आंखों के इस संक्रमण को लोग कंजक्टिवाइटिस के नाम से भी जानते हैं।
बारिश के सीजन में आर्द्रता बढ़ते ही मौसमी बीमारियों के साथ मरीजों में आई फ्लू की शिकायत भी बढ़ने लगती हैं। बच्चों से लेकर बड़े लोग तक इस वायरस की चपेट में तेजी से आ रहे हैं।
स्कूली बच्चों में आई फ्लू के मामले बढ़ने से अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई है। यहीं कारण है कि पैरेंट्स बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं और छुट्टी लेनी पड़ रही है। स्थिति ये है कि कई जगह प्रशासन ने संक्रमण वाले बच्चों को स्कूल ना आने के लिए कहा जा रहा है।
आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि बच्चों को आई फ्लू की चपेट में आने से कैसे बचाएं और आई फ्लू होने पर क्या करें ?

एक्सपर्ट की मानें तो इस बार हर जगह बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारी बारिश के साथ बाढ़ भी आई है। इस कारण हाइजीन कम हो जाता है। बहुत से लोगों की इम्युनिटी कम हो जाती है। ऐसे में यह इन्फेक्शन फैलने लगता है। यहीं वजह है कि हर दूसरा व्यक्ति आई फ्लू की चपेट में आ रहा है।
बच्चे क्यों जल्दी आते है चपेट में
डॉक्टरों के मुताबिक आई फ्लू देखने से नहीं, छूने से फैलता है। हाथ में वायरस चिपक जाता है और जब आप आंखों को छुएंगे या कीचड़ साफ करेंगे तो आई फ्लू फैल जाता है। डॉक्टर का कहना है कि इस बार देखा जा रहा है कि बच्चों में आई फ्लू ज्यादा फैल रहा है क्योंकि स्कूल में बच्चे साथ में रहते हैं, साथ में खेलते हैं।
ध्यान रखें
जयपुर स्थित पेंगुइन पीडियाट्रिक केयर क्लिनिक के सीनियर डॉक्टर विवेक शर्मा बताते है कि संक्रमित व्यक्ति के खांसी के दौरान छींकने से भी संक्रमण फैल सकता है। ऐसे में अपने हाथों को नियमित रूप से साबुन से साफ करते रहें। आंखों की सफाई का पूरा ध्यान रखें। ठंडे पानी से हाथ बार-बार धोएं। किसी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। अगर संक्रमित आंख को छुए तो हाथ अच्छे से साफ करें। गंदगी और भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें। संक्रमित व्यक्ति से हाथ ना मिलाएं और उनकी चीजें जैसे चश्मा, तौलिया, तकिया आदि न छुएं।
अगर आई फ्लू हो जाए तो क्या करें
- अपनी आंखों को बार-बार ठंडे पानी से धोएं
- अगर धोना नहीं चाहते हैं तो रूई को गीला कर आंखों पर रखें
- किसी भी तरह का चश्मा पहनें, जिससे आप अपनी आंखों को न छुएं
- आई फ्लू देखने से नहीं फैलता, छूने से ही फैल सकता है
- साफ-सफाई का ख्याल रखें
- व्यक्तिगत सामान जैसे तौलिया, रूमाल अलग रखें



Click it and Unblock the Notifications
