Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Fatherhood Facts: Fatherhood में आते ही आपकी लाइफ में होते हैं ये खास बदलाव

बच्चे के पैदा होने से ना सिर्फ मां की लाइफ बदल जाती है, साथ ही पिता के लिए भी नया अहसास होता है, जो ये बताता है कि उनके ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी आ गई है, जो उनको सुकून के साथ ही डैड कहलाने का भी अहसास देता है। पिता की लाइफ पूरी तरह से एक झटके में बदल जाती है। फादरहुड एक ऐसा वक्त होता है जो एक पुरूष में बहुत सारे बदलाव लाता है। ये कहा जा सकता है कि एक सख्त मर्द भी जब अपने बच्चे को गोद में लेता है तो वो मोम की तरह पिघल जाता है। अपने बच्चे के साथ उसका इमोशनल कनेक्शन जुड़ा होता है, और ये इमोशन उसमें साफ जाहिर होने लग जाते हैं। एक पिता भी अपने बच्चे की उसी तरह से देखभाल करता है जैसे एक मां करती है। आइये जानते हैं वो क्या चेंजेस हैं जो मर्द पिता बनने के बाद महसूस करते हैं-

Fatherhood Facts: अपनी पत्नी का अधिक सम्मान करते हैं
जब पत्नी गर्भवती होती है तभी से वो अपने होने वाले बच्चे की मां के लिए सम्मान पैदा होना शुरू हो जाता है। इसके साथ वो अपनी पत्नी की पहले से ज्यादा केयर करने लगते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली परेशानियों में पति अपनी पत्नी का साथ देता है। उसकी जरूरतों को पूरा करता है। वहीं जब वो पिता बन जाते हैं तो तब भी अपनी पत्नी का खास ख्याल रखते हैं। उनके अंदर ये बदलाव पिता बनने के बाद शुरू होता है।

Fatherhood Facts: घर में रहकर बच्चे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना
जो मर्द घर पर ज्यादा वक्त नहीं बिताते थे, वही पिता बनने के बाद अपना अधिकतर वक्त घर पर रहना पसंद करते हैं, अपने बच्चे के साथ पूरा वक्त बिताते हैं। उसकी केयर करते हैं। उसके साथ खेलते हैं। ये वो दौर होता है, जहां पर एक आदमी पूरी तरह से बदला हुआ नजर आता है। आप ने भी इस बात को गौर किया होगा कि अगर आपके घर में भी कोई नन्हा-मुन्ना पैदा हुआ है तो आपके पति को ऑफिस से आने की जल्दी होती है, और आने का बाद सारा वक्त वो बच्चे के साथ बिताना पसंद करते हैं।

Fatherhood Facts: घर के कामों में पत्नी का सहयोग करना
पिता बनने के बाद आज के युवा, अपनी पत्नी का घर के कामों में हाथ भी बटांते हैं, जिससे अपने बच्चे की केयर ज्यादा से ज्यादा कर सकें और दोनों को ही पर्याप्त वक्त मिल सकें बच्चे के साथ वक्त बिताने का, उसका ख्याल रखने का। आज के यंग फादर को पता होता है कि बच्चे को पालना कितना जिम्मेदारी भरा काम हैं, इसलिए वो अपनी पत्नी का पूरा सहयोग करते हैं।

Fatherhood Facts: बच्चे के लिए सेविंग करना शुरू कर देता है
बच्चे के पैदा होने के बाद एक पिता के तौर पर पुरूष उसके भविष्य को लेकर चिंतित होता है। वो अपने बच्चे के फाइनेशियल तरीके से सेविंग स्कीम भी शुरू करता है, बचत करना शुरू कर देता है, जिससे उसके बच्चा का फ्यूचर ब्राइट हो, आने वाले वक्त में उसकी पढ़ाई-लिखाई में किसी तरह की कोई परेशानी ना आए।



Click it and Unblock the Notifications
