Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Fertility Myths Vs Facts: रोमांटिक फिल्म देखने से बन सकती है मां, जानें fertility से जुड़े 6 मिथक और सच
Fertility Myths Vs Facts : जब आप फैमिली प्लानिंग करते हैं और एक से दो बार ट्राय करने के बाद अगर निराशा हाथ लगती हैं, तो आसपास के लोग आपको नसीहत देना शुरु कर देता हैं। इस दौरान आप कुछ ऐसी बातें भी सुनेंगे जो प्रेगनेंसी और इंफर्टिलिटी से जुड़ी गलतफहमियां भी हो सकती हैं। इसलिए इन सुनी सुनाई बातों पर विश्वास करने से आपका स्ट्रेस लेवल बढ़ सकता है।
इन्फर्टिलिटी से जुड़े मिथक दंपतियों को अक्सर भ्रमित करने का काम करते हैं। आज इस आर्टिकल में हम इन्फर्टिलिटी से जुड़े कॉमन मिथक और उसकी सच्चाई के बारे में बात करेंगे, ताकि आप खुशी-खुशी फैमिली प्लान कर सकें।

Myth: किसी बच्चे को अडॉप्ट करने से आप नेचुरली कंसीव कर सकती हैं
Fact: ऐसा जरूरी नहीं है कि अडॉप्ट करने से आप कंसीव कर लेते हैं। यह गलतफहमी है। अगर ऐसा होते किसी के साथ आपने देखा है , तो ये सिर्फ एक संयोग हो सकता है।
Myth: ब्रेस्ट फीडिंग के दौरान दूसरी बार कंसीव करना मुश्किल होता है?
Fact: लोगों की ये धारणा है कि बच्चे को दूध पिलाने के दौरान महिला मां नहीं बन सकती। हालांकि इस दौरान मां बनने की संभावना कम होती है लेकिन प्रेग्नेंट होने का एक-दो प्रतिशत चांस होता है।
Myth: जो महिलाएं कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स लेती हैं, उन्हें मां बनने में कठिनाईयां आती है?
Fact: यह एक मिथक है, जो हर महिला ने अपने जीवनकाल में जरुर सुना होगा। आपको बता दें कि कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स इस तरह डिजाइन की जाती है कि जैसे ही महिलाएं इन्हें लेना बंद करती हैं। वो फिर से अपने ऑव्यूलेशन साइकिल पर लौट आती हैं। जहां कुछ महिलाएं तुरंत कंसीव कर लेती हैं, वहीं कुछ महिलाओं को अपने ओव्यूलेशन पर लौटने में एक या दो महीने का समय लग सकता है।
Myth: क्या रोमांटिक फिल्म साथ देखने से आप गर्भवती हो सकती हैं?
Fact: हालांकि कुछ रिसर्च इस बात का समर्थन करते हैं कि एरॉटिक मूवीज देखने से आपको गर्भवती होने में मदद मिलती है। अध्ययनों से पता चला है कि एक साथ रोमांटिक फिल्म देखने से प्रोजेस्टेरोन का स्तर बढ़ सकता है, एक सेक्स हार्मोन जो रोमांटिक व्यवहार को बढ़ाता है। और इसका एक्स-रेटेड होना भी जरूरी नहीं है, इसलिए कुछ पॉपकॉर्न लें - और फिर एक-दूसरे की बांहो में गुम हो जाएं। हालांकि हम इस बात को ऐसे समझ सकते हें कि रोमांटिक मूवीज देखने से आप भी रोमांटिक हो सकते हैं और आप में सेक्स की इच्छा बढ़ सकती हैं।
अगर आप ऑव्यूलेशन पीरियड से गुजर रही हैं तो संभावना है कि आप कंसीव कर लें। लेकिन जो कपल्स इंफर्टिलिटी प्रॉब्लम से गुजर रहे हैं, उनके लिए जरुरी नहीं है कि ये तरकीब काम करें।
Myth: अनियमित पीरियड्स यानी बांझपन
Fact: अनियमित पीरियड्स महिलाओं की आम समस्या है। नींद में गड़बड़ी, तनाव और व्यायाम में बदलाव, खराब खानपान भी हार्मोनों के नाजुक संतुलन को बिगाड़ सकता है ,जो कि मासिक चक्र को प्रभावित करते हैं।
Myth: यदि आप मां बन चुकी हैं, तो दूसरी बार मां बनने आपको दिक्कत नहीं होगी
Fact: यदि किसी कपल का पहले एक बच्चा है, तो भी दोबारा गर्भधारण में परेशानी हो सकती है। इसे सेकंडी इन्फर्टिलिटी कहते हैं, कई दंपतियों को दूसरा बच्चा पैदा करने में प्रॉब्लम आ सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
