Latest Updates
-
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral
First Bra buying Guide: ब्रा पहनने की सही उम्र क्या है? फर्स्ट टाइम खरीदते हुए ये बातें आएंगी काम
First Bra buying Guide : जब लड़कियां यौवन की दहलीज पर खड़ी होती हैं, तो हर मां के मन में बेटी के शरीर में आने वाले बदलावों को लेकर कई तरह के सवाल और चिंता होते है।
उनमें से एक सवाल यह होता है कि ब्रा पहनना कब से शुरू करना चाहिए और पहली बार कैसी ब्रा खरीदनी चाहिए? पहली बार ब्रा पहनना हर लड़की के लिए सबसे खास अनुभव में से एक हो सकता है। इसलिए हम यहां पर आपको फर्स्ट टाइम ब्रा पहनने और खरीदने से जुड़े सवालों के बारे में बता रहे हैं, जैसे पहली बार बेटी के लिए कैसी ब्रा खरीदें?

ब्रा पहनना कब से शुरू करना चाहिए?
आजकल लड़कियां 9-12 साल में प्यूबर्टी एज में चली जाती हैं। इस फेज में उनके शरीर में न सिर्फ हार्मोनल बदलाव होते हैं, बल्कि शरीर में भी कई तरह के बदलाव आने लगते हैं। हालांकि सभी की बॉडी ग्रोथ अलग-अलग होती है। किसी लड़की में ब्रेस्ट में जल्दी उभार आने लगते हैं, तो वहीं किसी में यह प्रक्रिया धीमी होती है। ब्रेस्ट का साइज खान-पान से भी प्रभावित होता है। ब्रा पहनने की सही उम्र क्या होती है, यह नीचे बताए गए कुछ बातों पर निर्भर करता है।
प्यूबर्टी के लक्षणों को पहचानें
स्तनों में बदलाव से पहले प्यूबिक हेयर्स आने लगते हैं। इसके बाद ब्रेस्ट बड्स विकसित होने लगते हैं। प्यूबर्टी के कारण लड़कियां थोड़ा वेट भी गेन करती हैं। उनका बेली एरिया पहले की अपेक्षा अधिक गोल दिखाई देने लगता है। यदि आपकी बेटी या छोटी बहन में कुछ ऐसे लक्षण दिखाई देने लगे हैं, तो आप उन्हें ब्रा पहनने की शुरुआत करा सकती हैं।
स्तनों का आकार
कुछ लड़कियां 9 साल में ही प्यूबर्टी फेज में आ जाती हैं और उनका शरीर डवलप होने लगता है। वहीं कुछ लड़कियां 14 साल तक प्यूबर्टी फेज में और उनके ब्रेस्ट भी उतने डेवलप नहीं हो पाते हैं। इसलिए उन्हें ब्रा की जरूरत नहीं पड़ती है। हालांकि भारत में लड़कियों द्वारा ब्रा पहनना शुरू करने की औसत उम्र 11-12 साल देखी जा रही है।
एरोला में उभार
प्रत्येक निप्पल के अंदर या आसपास छोटे उभार होते हैं, जो शर्ट के ऊपर से भी दिखाई देने लगते हैं। यदि कुछ ऐसा दिखने लगा है, तो सही साइज की ब्रा लेने का समय आ गया है।

फर्स्ट टाइमर के लिए चुनें ट्रेनिंग ब्रा
ट्रेनिंग ब्रा जिन्हें फर्स्ट ब्रा भी कहते है। यह एक हल्की ब्रा है जो उन लड़कियों के लिए डिज़ाइन की गई है जिनके ब्रेस्ट में उभार आना शुरु हुआ है। यह निप्पल्स के उभार को छिपाने में सहायक होते हैं। धीरे-धीरे स्तनों के साइज और उभार के अनुसार आप ब्रा का चुनाव कर सकती हैं। वहीं खेल-कूद व जिम के लिए स्पोर्ट्स ब्रा को पहनना अच्छा विकल्प हो सकता है।
ब्रा पहनने के फायदे
- स्तनों को सही स्पोर्ट मिलता है। पैडेड ब्रा पहनने से ठंड लगने पर निप्पलों के उभार को दिखने से रोका जा सकता है।
शारीरिक मुद्रा सही बनी रहती है। दरअसल, ब्रा पहनने से पीछे से कंधों को एक स्पोर्ट मिलता है, जिससे झुककर बैठने या खड़े होने की मुद्रा को सीधा बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
- ब्रा पहनने से सुडौल व आकर्षक स्तनों के उभार से महिलाओं कॉन्फिडेंस बढ़ता है।
पहली बार ब्रा पहनते हुए रखें इन बातों का ध्यान
- पहली बार ब्रा या छोटा साइज का ब्रा पहनने पर सांस लेने में परेशानी महसूस हो सकती है।
- कुछ लड़कियों को ब्रा पहनने के बाद स्तनों में दर्द का अनुभव भी हो सकता है।
- बहुत टाइट ब्रा पहनने से भी बचें, वरना स्तनों में रक्त का प्रवाह प्रभावित हो सकता है और पीठ दर्द का अनुभव हो सकता है।
- अगर ब्रा का फैब्रिक पसीना सोखने वाला न हो, तो इससे स्तनों में व आस-पास की त्वचा में स्किन इरिटेशन हो सकती है। उन्हें खुजली की समस्या भी हो सकती है।
- हर ब्रा को पहनने के बाद उसे जरूर धोएं। गंदा ब्रा पहनने से फंगस होने की आंशका हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications











