Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बच्चे को बर्थ डिफेक्ट से बचाने के लिए प्रेगनेंसी में कब से लेना चाहिए फोलिक एसिड, क्यों हैं ये जरुरी?
Pregnancy Me Folic Acid Kitna Lena Chahiye : प्रेगनेंसी प्लान करने वाली और प्रेगनेंट हो चुकी हर महिला के लिए फोलिक एसिड बहुत जरुरी होता है। प्रेगनेंट होते डॉक्टर आपको सबसे पहले फोलिक एसिड खाने का सुझाव देती हैं। यह शिशु के शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए बहुत आवश्यक होता है।
'स्मार्ट बेबी' की चाह रखने वाले कपल को प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले और प्रेगनेंसी के दौरान फोलिक एसिड जरुर खाना चाहिए। यह आपके बच्चे में IQ (इंटेलिजेंस कोशंट यानी बौद्धिक स्तर) और EQ (इमोशनल कोशंट या इमोशनल इंटेलिजेंस) को बढ़ाने के साथ ही उसे बर्थ डिफेक्ट यानी जन्मजात बीमारी या जन्म दोष से बचाता हैं।

आइए जानते हैं कि फोलिक एसिड क्या होता है और इसे प्रेगनेंसी में कब खाना शुरु करना चाहिए?
फोलिक एसिड क्या है?
फोलिक एसिड (फोलेट) एक बी विटमिन है जो सामान्य सप्लीमेंट है और यह कई खाद्य पदार्थ में भी पाया जाता है। आपका शरीर स्वस्थ नई कोशिकाओं का निर्माण करने फोलिक एसिड की कमी से खून की कमी हो सकती है जिसे फोलेट-डेफिशियेंसी एनीमिया भी कहते हैं। इसकी कमी से शरीर ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए पर्याप्त लाल रक्त कोशिकाओं को निर्माण करने से रोक देती है, जिससे अंगों की फंक्शन पर इफेक्ट पड़ता है।
प्रेगनेंसी में मां और बच्चे के लिए क्यो जरुरी है फोलिक एसिड?
प्रेगनेंसी के दौरान फोलिक एसिड इसलिए भी दी जाती है ताकि बच्चे की 'न्यूरल ट्यूब' में किसी तरह की डिफेक्ट न हो और बच्चा बीमारियों से बचा रहे। गर्भस्थ शिशु के दिल, दिमाग और रीढ़ की ह़ड्डी के डवलमेंट में फॉलिक एसिड फायदेमंद होता है।
इसके अलावा फोलिक एसिड गर्भस्थ शिशु का वजन मैंटेन रखता है और इसके अलावा यह बच्चे का वजन बढ़ाने में मदद करता है। फोलिक एसिड का सेवन करने से गर्भ से ही बच्चे का आईक्यू लेवल तेज होता है। प्रेग्नेंसी प्लान करने वाली महिलाओं को डॉक्टर कम से कम 4 हफ्ते पहले फोलिक एसिड देना शुरू कर देते हैं और प्रेगनेंसी के 12वें हफ्ते तक फोलिक एसिड खाने की सलाह दी जाती है।
कितना फोलिक एसिड लेना चाहिए?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक गर्भवती महिला को रोजाना 400 mg फोलिक एसिड की जरूरत होती है। अगर आप संतुलित आहार ले रहे हैं और हरी सब्जियां खा रहे हैं, तो अलग से इस का सप्लीमेंट्स लेने की जरूरत आमतौर पर नहीं पड़ती।



Click it and Unblock the Notifications
