Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
बेहद यूनिक है मुकेश-नीता अंबानी के पोते-पोती और नाती-नातिन के नाम, जानें मतलब
mukesh nita ambani grandchildren names and meaning : मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी की वजह से उनका परिवार अभी सुर्खियों में बना हुआ है। वैसे भी अंबानी परिवार की शानो शौकत से हर कोई वाकिफ है। अंबानी परिवार का हर सदस्य अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल की वजह से चर्चा में छाया रहता है।
लेकिन बात जब ट्रेडिशन और अध्यात्म की होती है तब भी अंबानी परिवार सबसे आगे नजर आता है। अंबानी परिवार अपनी अमीरी के अलावा संस्कारों के लिए भी अलग पहचान रखता है। इसलिए आप जब इस परिवार के बच्चों के नाम देखेंगे तो उसमें आध्यात्म और संस्कारों की झलक साफ दिखाई देती है।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने पोते-पोतियों और नाती-नातिन के लिए बहुत ही अलग और यूनिक नाम चुना है। इस घर के बच्चों के नामों में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। आइए आपको भी बताते हैं। आकाश-श्लोका और ईशा-आनंद के बच्चों के नाम और उनके यूनिक मतलब क्या है?
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बच्चों के नाम और उनके मतलब
मुकेश-नीता अंबानी के बेटे आकाश के दो बच्चे हैं, पृथ्वी और वेदा।
पृथ्वी का मतलब: पृथ्वी का भावार्थ प्रकृति और धरती से हैं। प्रकृति हम सबका सरंक्षण करती है। इसके अलावा पृथ्वी हमारा आधार है।
वेदा का मतलब : वेदा संस्कृत से जुड़ा नाम है। हमारी संस्कृति में चार वेद है। वेदा नाम इन्हीं ग्रंथों पर रखा गया है। वेदा का मतलब होता है ज्ञानी व्यक्ति और इसके अलावा इसका अर्थ पवित्र योग्य और आर्यों द्वारा लिखा गया होता है। संस्कृत के अलावा इस नाम के कई अलग-अलग संस्कृतियों में काफी अलग है।हंगेरियन भाषा में वेदा का अर्थ ज्ञान होता है। तुर्की में टर्किश भाषा में वेदा का मतलब विदाई होता है। ग्रीक भाषा में इसका मतलब महाज्ञानी होता है।
ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के बच्चों के नाम
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के ट्वींस हैं, जिनका नाम है आदिया और कृष्णा।
आदिया का मतलब : आदिया नाम मां दुर्गा के नामों में से एक है। इस नाम का मतलब है आशय, उपहार, प्रथम स्थिति और सच्चाई।
कृष्णा का मतलब : कृष्णा नाम भगवान कृष्ण पर आधरित नाम है। जिसका मतलब होता है सभी 16 कलाओं में निपुण।



Click it and Unblock the Notifications