Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Home Remedies For Prickly Heat: घमौरियों से बच्चे हो गए हैं परेशान, आजमाएं ये 5 असरदार घरेलू उपाय
Home Remedies For Prickly Heat Kids: गर्मी अपने चरम पर है जिससे बच्चे बहुत परेशान हो रहे हैं। गर्मियों में बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत घमौरियों से होती है जिनमें होने वाली चुभन और खुजली उनका हाल बेहाल कर देती हैं। इनसे बच्चे चिड़चिड़े हो जाते हैं, खुजली करते हैं और स्किन पर छोटे-छोटे लाल दाने उभर आते हैं। आमतौर पर यह समस्या अत्यधिक पसीने और गर्मी के कारण होती है।
बच्चों को सबसे ज्यादा घमौरियां अंडरआर्म्स के पास, गर्दन पर और पीठ पर होती हैं। आज हम आपको इन घमौरियों से छुटकारा पाने के कुछ आसान घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी असरदार हैं। अगर आपके घर के बच्चे भी इस समस्या से परेशान हैं तो ट्राई जरूर करें।
बच्चों को घमौरियों से निजात दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय
1. बेकिंग सोडा से नहलाएं
अगर बच्चों को बहुत ज्यादा घमौरियां हो गई हैं तो आप उनके नहाने वाले पानी में 1-2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। अब उसे अच्छे से मिला लें और बच्चे को उसमें कुछ मिनट बिठाएं। यह त्वचा को ठंडक देता है और घमौरियों से राहत दिलाता है।

2. चंदन का लेप लगाएं
गर्मियों के मौसम में चंदन ठंडक देता है। बच्चों की नाजुक स्किन पर घमौरियां हो गई हैं तो चंदन पाउडर को गुलाब जल में मिलाकर पेस्ट बनाएं और घमौरियों पर लगाएं। यह सूजन और जलन को कम करता है और त्वचा को ठंडक पहुंचाता है।
3. एलोवेरा जेल का उपयोग करें
एलोवेरा में मौजूद गुण गर्मियों में घमौरियों से राहत देते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, इसलिए घमौरियों पर ताजा एलोवेरा लगाने से बच्चों को जलन और खुजली से राहत मिलती है।
4. नीम के पानी से नहलाएं
नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर ठंडा कर लें और उस पानी से बच्चे को स्नान कराएं। यह संक्रमण से बचाता है और त्वचा को आराम देता है व घमौरियों को भी खत्म करता है।

5. मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाएं
अगर छोटे बच्चों को घमौरियां हो गई हैं तो मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल में मिलाकर पेस्ट बना लें और प्रभावित स्थान पर लगाएं। यह त्वचा को ठंडा रखता है और घमौरियों से राहत देता है।
बच्चों के साथ बरतें ये सावधानियां
1. बच्चों को ढीले और सूती कपड़े पहनाएं।
2. बच्चों को पंखे या कूलर वाली जगह पर रखें।
3. बार-बार शरीर को पोंछते रहें और पसीना ना जमने दें।
4. बच्चे को हाइड्रेट रखने के लिए पानी, नारियल पानी या शरबत पिलाएं।
इन उपायों को अपनाकर आप बच्चों को गर्मी में घमौरियों से काफी हद तक राहत दिला सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
