हनुमान जयंती पर जन्में बेटे के लिए ये 12 पावरफुल नाम, जानें इस दिन पैदा हुए बच्चे क्यों होते हैं खास?

Personality And Name Of Babies Born On Hanuman Jayanti: आज 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को पूरे देश में हनुमान जयंती का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। चैत्र पूर्णिमा की इस पावन तिथि पर यदि आपके घर में नन्हे 'बजरंगी' ने कदम रखे हैं, तो यह साक्षात पवनपुत्र का आशीर्वाद माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, संकटमोचन के जन्मोत्सव पर जन्म लेने वाले बच्चे न केवल भाग्यशाली होते हैं, बल्कि उनमें असीम ऊर्जा और साहस का वास होता है।

इस दिन जन्में बच्चों के भविष्य और उनके नेचर के बारे में भी लोग जानना चाहते हैं। अगर आपके घर भी इस शुभ दिन पर नन्हें मेहमान का जन्म हुआ है और आप भी अपने लाडले के लिए भगवान हनुमान के स्वरूपों से प्रेरित कोई शक्तिशाली और आधुनिक नाम तलाश रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। आइए जानते हैं हनुमान जयंती पर जन्मे बच्चों की खासियत और उनके लिए 12 सबसे पावरफुल नाम।

हनुमान जयंती वाले दिन जन्में बेटों के लिए पावरफुल नाम

क्र.सं. नाम (Name) अर्थ (Meaning) क्यों चुनें?
1 अंजनेय (Anjaneya) अंजनी के पुत्र यह नाम पारंपरिक होते हुए भी कभी पुराना नहीं लगता।
2 हनु (Hanu) जिसकी ठुड्डी मजबूत हो छोटा, प्यारा और बेहद प्रभावशाली नाम।
3 अद्विक (Advik) अद्वितीय (Unique) हनुमान जी की तरह जिसका कोई सानी न हो।
4 अतुलित (Atulit) जिसकी तुलना न की जा सके अतुलित बलधामं' श्लोक से प्रेरित।
5 विराज (Viraj) दीप्तिमान, ब्रह्मांड का राजा हनुमान जी के वैभव को दर्शाता है।
6 रुद्रांश (Rudransh) शिव का अंश हनुमान जी भगवान शिव के 11वें अवतार माने जाते हैं।
7 पवन (Pavan) वायु, पवित्र वायुपुत्र हनुमान का सबसे सरल और शक्तिशाली नाम।
8 ईशान (Ishan) भगवान शिव, रक्षक हनुमान जी के रुद्र अवतार होने का प्रतीक।
9 चिरायु (Chirayu) अमर, लंबी आयु वाला हनुमान जी 'अष्टचिरंजीवी' में से एक हैं।
10 तेजस (Tejas) चमक, प्रताप हनुमान जी के सूर्य के समान तेज को दर्शाता है।
11 शौरय (Shaurya) वीरता, पराक्रम जो बजरंगबली की तरह निडर और वीर हो।
12 मारुत (Marut) वायु, हवा मारुति' का एक आधुनिक और स्टाइलिश विकल्प।

हनुमान जयंती पर जन्मे बच्चे क्यों होते हैं खास?

हनुमान जयंती पर जन्म लेने वाले बच्चों में बजरंगबली के गुणों की झलक देखने को मिलती है:

अद्भुत साहस: इन बच्चों में निडरता जन्मजात होती है। ये चुनौतियों से घबराने के बजाय उनका सामना करना पसंद करते हैं।

तीक्ष्ण बुद्धि: हनुमान जी 'बुद्धिमतां वरिष्ठम्' हैं, इसलिए इस दिन जन्मे बच्चे मानसिक रूप से बहुत सक्रिय और चतुर होते हैं।

भक्ति और वफादारी: ये बच्चे अपने माता-पिता और परि वार के प्रति बेहद समर्पित और वफादार होते हैं।

ऊर्जा का भंडार: मंगलकारी दिन और पवनपुत्र के योग के कारण, इन बच्चों में शारीरिक और मानसिक ऊर्जा का स्तर बहुत ऊंचा रहता है।

माता-पिता के लिए विशेष सलाह

हनुमान जयंती पर जन्मे बच्चों का मूलांक और ग्रह नक्षत्र बहुत प्रभावशाली होते हैं। इनके जीवन में अनुशासन और सही दिशा की आवश्यकता होती है। यदि इन्हें बचपन से ही हनुमान चालीसा का पाठ या राम नाम का महत्व सिखाया जाए, तो ये बच्चे भविष्य में समाज में बड़ा नाम कमाते हैं और कुल का दीपक बनते हैं।

Desktop Bottom Promotion