Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Happy Parents Day Wishes: इन प्यारे मैसेज के साथ माता-पिता को दें पेरेंट्स डे की शुभकामनाएं
Happy Parents Day: इस दुनिया में किसी स्वार्थ और लालच के बिना कोई रिश्ता है तो वो है माता पिता और बच्चों का और यह सभी बंधनों में सबसे बढ़कर है।
बच्चे माता पिता का ही अंश होते हैं। वो अपना सर्वस्व बच्चों की परवरिश के लिए न्यौछावर कर देते हैं। वो अपने बच्चों के लिए दुनियाभर की खुशियां समेट लाने के लिए तैयार रहते हैं।
समय बदलने के साथ रिश्तों पर भी असर पड़ा है। दौड़ती-भगति जिंदगी में हम सभी इतने ज्यादा व्यस्त हो गए हैं कि मां-बाप से सुकून से बात करने की भी फुर्सत नहीं है। माता-पिता के प्यार और बलिदान का कर्ज तो कोई नहीं चुका सकता है लेकिन उनके लिए एक दिन जरूर चुना गया है जब हम उनका धन्यवाद करते हैं।
गौरतलब है कि हर साल जुलाई के चौथे रविवार को नेशनल पेरेंट्स डे मनाया जाता है। इस साल यह 23 जुलाई को मनाया जाएगा। इस नेशनल पेरेंट्स डे के मौके पर आप इन खूबसूरत शुभकामना संदेशों के साथ अपने दिल की बात कह सकते हैं।

दुनिया में मिल जाते हैं हजारों रिश्ते
पर हर अच्छी-बुरी आदतों के साथ
अपनाने वाले माता पिता नहीं मिलते।
हैप्पी पेरेंट्स डे

मोहब्बत इंसान से हो तो ज़िन्दगी बन जाती है,
मगर मोहब्बत मां-बाप से हो तो इबादत बन जाती है।
Happy Parents' Day

भूलना नहीं पिता का प्यार,
ना कभी भूलना मां का दुलार,
जिसने हमको जीवन दिया,
सदा करना उनका सत्कार।
Happy Parents' Day

मुफ्त में सिर्फ माता-पिता का प्यार मिलता है
बाकी हर रिश्ते के लिए कुछ न कुछ चुकाना पड़ता है।
हैप्पी पेरेंट्स डे

माँ की ममता, पिता का साया
हर मुश्किल में होता है जीने का सहारा।
हैप्पी पेरेंट्स डे

सबसे पहले मात-पिता का कर वंदन
उसके बाद गुरु कृपा का अवलंबन
जिसने यह उपहार दिए उस ईश्वर का
बारम्बार किया कर बंदे अभिनंदन।
Happy Parents' Day

शौक तो सिर्फ माता-पिता ही पूरी कर सकते हैं
खुद के पैसों से तो सिर्फ जरूरतें ही पूरी हो पाती हैं।
हैप्पी पेरेंट्स डे

पिता को आज मेरे हाथ की ज़रूरत है
मेरी मां को मेरे साथ की ज़रूरत है
उन्हें तन्हा बूढ़ा या बेकार क्यों समझे
ताउम्र हमें उनके आशीर्वाद की ज़रूरत है।
Happy Parents' Day

भगवान का दिया आशीर्वाद हैं मां-बाप
दुनिया का अनमोल तोहफा हैं मां-बाप
हे प्रभु! एक ही प्रार्थना है मेरी आपसे
हर जन्म में मुझे चाहिए यही माँ-बाप
हैप्पी पेरेंट्स डे

मुस्कुराहट का कोई मोल नहीं होता,
कुछ रिश्तों का कोई तोल नहीं होता
वैसे तो लोग मिल जाते हैं हर मोड़ पर,
पर कोई माता -पिता की तरह अनमोल नहीं होता।
Happy Parents' Day
फूल कभी दो बार नहीं खिलते,
जन्म कभी दो बार नही मिलते,
मिलने को तो हजारों लोग मिल जाते हैं,
पर हजारो गलतियां माफ़ करने वाले
माँ-बाप नहीं मिलते हैं।
Happy Parents' Day
मां ने मुझे जब भी अपने आंचल में छुपाया,
पापा ने मुझे जब भी सीने से लगाया,
जन्नत से लगा मुझको पैगाम यह आया,
आशीर्वाद इनका जैसे कड़ी धूप में छाया।
Happy Parents' Day
कुछ ऐसा काम करो कि
माता-पिता हर प्रार्थना में कहें
''हर जन्म में ऐसी ही संतान देना भगवान।''
हैप्पी पेरेंट्स डे
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
