Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Girls Sanskrit Names : बसंत पंचमी पर बेटी का नाम रखने के लिए संस्कृत में चुने मां सरस्वती के ये प्रसिद्ध नाम
Saraswati Maa Name List in Sanskrit : वसंत पंचमी का पर्व हर साल बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को आता है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है, जो ज्ञान, कला और संगीत की देवी मानी जाती हैं।
अगर आपके घर बेटी का जन्म हुआ है, तो आप मां सरस्वती के दिव्य नामों में से कोई नाम अपनी लाडली के लिए रख सकती हैं। मां सरस्वती ज्ञान, संगीत, कला और बुद्धि की देवी मानी जाती हैं, और उनका आशीर्वाद जीवन में प्रगति और सफलता लाता है। इन नामों से न केवल ज्ञान और समझ का संचार होगा, बल्कि आपकी बेटी को हर क्षेत्र में सफलता की प्रेरणा मिलेगी। आज हम आपके लिए यहां मां सरस्वती के संस्कृत भाषा से संबंधित नाम लेकर आए हैं, जो आप अपनी बिटिया के लिए चुन सकते हैं।

आप अपनी बेटी का नाम देवी सरस्वती के नाम पर भी रख सकते हैं
वाग्देवी - जो शब्द की देवी हैं, जिसका अर्थ है "वाक् की देवी"।
सरस्वती - यह नाम सीधे मां सरस्वती से जुड़ा हुआ है, और इसका अर्थ है "संगीत और कला की देवी"।
ब्राह्मी - यह नाम ब्रह्मा की देवी के रूप में प्रयोग होता है, जो ज्ञान और सृजन की देवी हैं।
वीणापाणि - इसका अर्थ है "वीणा धारण करने वाली", जो संगीत और कला के प्रति प्रेम को दर्शाता है।
सरस्वतिका - यह नाम भी मां सरस्वती के एक रूप को दर्शाता है, जो ज्ञान की देवी हैं।
शरवनी - जो हर प्रकार के ज्ञान की देवी हैं और बुरी शक्तियों से रक्षा करने वाली मानी जाती हैं।
वेदिका- वेदों से जुड़ा नाम, जो ज्ञान और शिक्षा का प्रतीक है।
ऋचा- मंत्र, शास्त्र या वेद की ऋचाएं, ज्ञान का प्रतीक।
नंदिनी- आनंद देने वाली, खुशहाली लाने वाली।
ज्ञानदा- इस नाम का अर्थ होता है ज्ञान देने वाला।
शारदा - यह भी मां सरस्वती के लोकप्रिय नामों में से एक है, जिसका अर्थ होता है ज्ञान, शिक्षा, संगीत और कला की देवी।
आश्वी - इस नाम का अर्थ होता है - ऐश्वर्या का एक रूप या विजयी। इसे मां सरस्वती के नाम से जोडकर देखा जाता है।
पद्माश्री- इस नाम का अर्थ होता है जो कमल के फूल पर विराजमान हो, सरस्वती मां पसंदीदा फूल कमल का फूल है।
शिवानुजा- इस नाम का अर्थ भगवान शिव की छोटी बहन या अनुजा के स्वरूप में विराजमान है। पुराणों में मां सरस्वती को भगवान की शिव की छोटी बहन माना जाता है।
विश्वा- मां सरस्वती के इस नाम का अर्थ है, जो ज्ञान के रूप में पूरे ब्रह्माण्ड में मौजूद है।
वसुधा- ये नाम मां सरस्वती के 108 नामों में से एक हैं, जिसका अर्थ हैं, जो इस पृथ्वी के कण-कण में बसा हुआ हो।
सुधामूर्ति : मां सरस्वती के इस नाम का अर्थ है जिसमें ज्ञान और आनंद दोनों ही समाहित हो।



Click it and Unblock the Notifications