Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
भीषण गर्मी में बच्चों को रखना है हाइड्रेटेड, ये हेल्दी तरबूज का जूस करेगा आपकी मदद
भीषण गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों में देखने को मिल रहा है। हीटवेव के कारण बच्चों में डिहाइड्रेशन की समस्या देखने को मिल रही है। गर्मी में हर किसी को हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी जाती है। लेकिन बच्चों को हर वक्त पानी पिला पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में पेरेंट्स के सामने सबसे बड़ी मुश्किल उन्हें हाइड्रेटेड रखने की आ जाती है।

बच्चो के फिट रहने के लिए बहुत सारे तरल पदार्थ और पानी का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आप अपने बच्चों की डाइट में तरबूज को शामिल कर सकते हैं। तरबूज में 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है। जो बच्चों में पानी की कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है। बच्चों को सिंपल पानी से ज्यादा जूस पीना पसंद होता है। ऐसे में आप अपने बच्चों को हाइड्रेटेड रखने के लिए झटपट और आसानी रेसिपी से ये हेल्दी तरबूज का जूस तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है रेसिपी...
हेल्दी और कूल ड्रिंक बनाने की रेसिपी -
* तरबूज - 2 कप ( कटे हुए और बीज निकाले हुए )
* नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच
* शहद - 1-2 चम्मच
* ताज़े पुदीने के पत्ते - 5 से 6 पत्तियां
* बर्फ के टुकड़े
ड्रिंक बनाने की रेसिपी -
1. बच्चों के लिए इस हेल्दी ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले आप कटे हुए तरबूज को ब्लेंडर में डालक अच्छे से ब्लेंड कर दें।
2. इसके बाद किसी भी गूदे या बीज को निकालने के लिए तरबूज के रस को महीन-जाली वाली छलनी से छान कर इसके जूस को अलग कर लें।
3. अब तरबूज के रस में नीबू का रस डालकर अच्छी तरह दोनों को मिला दें।
4. एक बार इस मिश्रण को टेस्ट कर लें और अगर जरूरत हो तो ज्यादा मिठास के लिए आप इसमें शहद मिला सकते है।
5. अब इस जूस को एक गिलास में डाले, उसमें कुछ बर्फ के टूकड़े भी डाल दें और ऊपर से पुदीने की पत्तियों को डालकर गार्निश कर दें।
6. आपको हेल्दी तरबूज का जूस तैयार है अपने बच्चों को ताजा-ताजा सर्व करें।
बच्चों के लिए तरबूज का जूस पीने के हेल्थ बेनिफिट्स
तरबूज में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और यह इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो बच्चों को हाइड्रेटेड रखने और गर्मी में हीट वेव से लड़ने में मदद करता है। जबकि नींबू आपके इस ड्रिंक में एक खटास का स्वाद जोड़ने का काम करता है औऱ बच्चों के शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा करता है। यह ड्रिंक न सिर्फ आपके बच्चों के सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि इस गर्म मौसम के दौरान हाइड्रेशन और पोषक तत्व भी देने में मदद करता है। लेकिन हीटवेव से बचने के लिए बच्चों को पूरे दिन सही मात्रा में पानी पीने की सलाह जरूर दें।



Click it and Unblock the Notifications
