Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Holi Safety Precautions : प्रेग्नेंट होली पर पानी से भी रहे दूर, वरना हल्की सी चूक पड़ सकती है भारी
Is it safe to play Holi during pregnancy? 25 मार्च को होली का त्यौहार है। पूरे देश में इस दिन लोग जमकर रंग खेलेंगे। ऐसे में एक्सपर्ट होली खेलते हुए कुछ सावधानियां बरतने की सलाह देते हैं। खासकर गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखना चाहिए।
दरअसल गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं में प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। इस कारण उनमें बीमारी और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए होली खेलते हुए गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी जरुरी है। आइए जानते हैं होली के दौरान क्या करें?

क्यों प्रेग्नेंसी में होली खेलने से बचना चाहिए?
आजकल होली पर केमिकल युक्त रंगो का ज्यादा प्रयोग होता है। ऐसे रंगों से होली खेलने पर सामान्य अवस्था में तबीयत खराब होने की संभावना रहती हैं तो गर्भवती महिलाओं को इन रंगों से ज्यादा सर्तक रहने की जरुरत है। सिंथेटिक कलर्स में ग्लास, एसिड, माइका, लेड, पाउडर, बेंजीन, और एरोमेटिक कंपाउंड का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा इनमें डाई में इस्तेमाल होने वाले खतरनाक केमिकल का भी इस्तेमाल होता है। ये केमिकल न सिर्फ नर्वस सिस्टम, किडनी और जनन तंत्र पर प्रभाव डालते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- गर्भवती महिलाएं रासायनिक रंगों से होली खेलने से बचे, हर्बल रंग का इस्तेमाल करें।
- पानी वाली होली खेलने से बचना चाहिए।
- बाहर की मिठाई खाने से बचे क्योंकि इस समय ज्यादा नकली मिठाई मिलती है। जिसके सेवन से तबीयत खराब होने का डर रहता है।
- भांग का सेवन करने से बचे वरना तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है।
- ज्यादा मिठाइयां और तली हुई चीजें खाने से प्रेग्नेंसी में एसिडिटी हो सकती हैं।
- गर्भवती महिलाओं को पानी वाली होली खेलने से बचे क्योंकि इससे फिसलने का डर बना रहता है।
छोटे बच्चे को भी रंगों से दूर रखें
गर्भवती महिला के अलावा छह माह से छोटे बच्चे को रंग लगाने से बचे। उनकी त्वचा बहुत सेंसिटिव होती है। ऐसे में केमिकल कलर से एलर्जी या अन्य दिक्कत हो सकती है। चंदन का टीका लगाकर होली का दस्तूर निभाएं।



Click it and Unblock the Notifications