Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
अगर ठंड की वजह से हो जाए बच्चे को चेस्ट कंजेशन? तुरंत करें ये उपाय
बढ़ता प्रदूषण और मौसम बदलने से बच्चों को सर्दी, जुकाम, खांसी, गला खराब और चेस्ट में कंजेशन की समस्या होना आम बात है। जिस कारण उनका डेली रूटिन भी प्रभावित होता है। चेस्ट कंजेशन में बच्चे के छाती में कफ जमा हो जाता है, जिस कारण उनको सांस लेने में दिक्कत होने के साथ सीने में जकड़न की समस्या भी हो जाती है। बच्चे चेस्ट कंजेशन होने पर काफी परेशान होने के साथ चिड़चिड़े भी हो जाते हैं।
और इस समस्या की वजह से उन्हें नींद भी नहीं आती हैं। बच्चों को यह समस्या होने पर डॉक्टर से पूछकर ही दवाई दें। लेकिन कुछ घरेलू उपायों की वजह से भी टिप्स की मदद से भी बच्चों की चेस्ट कंजेशन की समस्या को कम किया जा सकता हैं।

हाइड्रेटेड रखें
बच्चों को सर्दी होने की वजह से कम प्यास लगती हैं। जिस कारण वह कम पानी पीते हैं। ऐसा लंबे समय तक करने से उनके शरीर में पानी की कमी हो सकती है। ऐसे में कोशिश करें कि बच्चों को नियमित तौर पर पानी पिलाएं। बच्चों को पीने के लिए हल्का गुनगुना पानी ही दें।
बच्चों को सुलाते वक्त रखें सिर ऊंचा
बच्चे चेस्ट कंजेशन के वजह से सो नहीं पाते हैं। ऐसे में बच्चों को सुलाने के लिए उंचे तकिए या उनका सिर हल्का सा ऊंचा रखने से बच्चे ठीक से सोएगा और नाक भी खुलेगी। इस पॉजिशन में बच्चों को सुलाने से वायुमार्ग खुल जाता है और बलगम आसानी से बाहर होगा।
नेबुलाइजर दें
नेबुलाइजर देने से चेस्ट कंजेशन की समस्या से कम होती है और जुकाम भी ठीक होता है। नेबुलाइजर से नाक खुलती है और बच्चों को चेस्ट कंजेशन से राहत मिलती है। ध्यान रखें बच्चे को नेबुलाइजर देने के समय किसी एक्सपर्ट की अवश्य मदद लें।
हल्दी
हल्दी में करक्यूमिन होता है जो शरीर के अंदर जमा बलगम को बाहर निकालने में मदद करता है। इसे गर्म पानी में मिलाकर बच्चे को दिया जा सकता है और यह बच्चों में सूखी खांसी को ठीक करता है। हालांकि, बच्चों को ज्यादा हल्दी देने से बचें वरना बच्चों को उल्टी भी हो सकती है।
हाइजीन पर दें ध्यान
बच्चों को प्रदूषण और सर्दी के कारण होने वाली चेस्ट कंजेशन से बचाने के लिए नियमित तौर पर उन्हें हैंडवॉश कराएं। इससे बच्चों में होने वाले इंफेक्शन का खतरा कम होता है और वह लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं। बच्चों को साबुन की बजाए लिक्विड हैंडवॉश से हाथ को धुलाएं।
इन टिप्स को फॉलो करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।



Click it and Unblock the Notifications
