C-section Stitches Care : सी-सेक्‍शन के बाद क्‍यों और कैसे पक जाते हैं टांके? बचने के ल‍िए करें ये काम

How To take care of stitches after C-section : सी-सेक्‍शन के बाद कई महिलाओं के टांके पकने की शिकायत होती है। डिलीवरी के बाद अगर कुछ बातों का खास ध्‍यान नहीं दिया जाएं तो ऐसा होता है? अक्‍सर सिजेरियन के बाद टांकों की अच्छे से देखभाल न करने से इंफेक्शन यानि टांके पकने का खतरा बढ़ जाता है।

आइए जानते है क‍ि सिजेरियन यानी सी-सेक्‍शन के बाद क‍िन बातों का ध्‍यान रखना चाह‍िए, ज‍िससे टांके न पके।

reduce the risk of infection after a C-section

सिजेरियन डिलीवरी के बाद टांकें पकने की वजह

आमतौर पर सी-सेक्‍शन के बाद टांके ठीक होने में एक हफ्ते तक का समय ले सकते हैं। लेक‍िन इन्‍हें पूरी तरह से ठीक होने में एक महीना का समय लग जाता है। अगर मह‍िला को डायब‍िटीज है या वजन बहुत ज्‍यादा है। ऐसे महिलाओं के टांके ठीक होने में ज्‍यादा समय लग जाता है। इसके अलावा सिजेरियन डिलीवरी के दौरान जिन महिलाओं के टांके नायलॉन या स्टेपल से लगते हैं, उनमें इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए एक्‍सपर्ट हमेशा सी-सेक्‍शन में पॉलीग्लाइकोलाइड (पीजीए) टांके लगवाने की सलाह देते हैं। ये जल्‍दी अब्सॉर्ब हो जाते हैं। इसके अलावा कुछ अन्य कारणों से सिजेरियन डिलीवरी के बाद टांके पक सकते हैं। जैसे-

- मोटापा और ओबेसिटी की वजह से टांके हील होने में समय लेते हैं।
- सिजेरियन के दौरान ब्लीडिंग ज्यादा होना।
- एंटीबायोटिक दवा न लेना
- टांके की साफ-सफाई अच्छे से न करना।
- स्टेरॉयड दवाओं का अधिक सेवन करना
- इम्यून सिस्टम को कमजोर होना

सी-सेक्‍शन इंफेक्‍शन से बचने के ल‍िए क्‍या करें?

- टांकों के पास साफ सफाई का ध्‍यान रखें
- समय- समय पर साफ कपड़ें बदलें
- नहाते हुए ध्‍यान रखे
- टांको वाली जगह पर सूजन और दर्द होने की स्थिति पर आइस बैग से सिंकाई करें
- सी-सेक्‍शन के बाद घाव सख्त होने लगे या फिर घाव में दर्द और पस भर जाए तो डॉक्‍टर से संपर्क करें।
- टांकों के आसपास खुजली करने से बचें
- हेल्‍दी आहार लें, इससे इम्‍यूनिटी स्‍ट्रॉन्‍ग होगी।
- खांसी-जुकाम से बचें, क्‍योंक‍ि खांसने और छींकने से टांके खुल सकते हैं।


सी-सेक्‍शन के टांके पकने पर क्‍या करें?

सी-सेक्‍शन डिलीवरी के बाद टांके पकने या जख्‍मों पर पस भरने पर आप तुरंत डॉक्टर से मि‍लें। ताकि इंफेक्‍शन ज्‍यादा बढ़ जाएं। इस स्थिति में डॉक्‍टर पहले लगे टांकों को खोलकर नई टांके लगा सकती है।

Story first published: Sunday, March 3, 2024, 20:19 [IST]
Desktop Bottom Promotion