Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
How to Avoid Pregnancy: प्रेग्नेंसी से बचने के लिए फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए सेफ पीरियड कब होते हैं?
How to Avoid Pregnancy: अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए सबसे कारगार तरीका है सेफ सेक्स। कई महिलाएं अक्सर ये सवाल करती हैं कि प्रेग्नेंसी या गर्भधारण करने से बचने के लिए महिलाओं को पीरियड के कितने दिन बाद शारीरिक संबंध बनाना चाहिए और परहेज करना चाहिए।
क्या ऐसा कोई सेफ पीरियड होता है? जब असुरक्षित संबध बनाने के बाद भी प्रेग्नेंट होने की संभावना को टाल जा सकता है। आज इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जो गर्भधारण की संभावना को कम कर सकते हैं। अगर आप भी अभी मां नहीं बनना चाहतीं तो आपको सेफ पीरियड या कैलेंडर मेथड को फॉलो करना चाहिए। लेकिन याद रहें कि सेफ पीरियड में भी प्रेगनेंसी होने की संभावना को टाला नहीं जा सकता है।

क्या है कैलेंडर मेथड?
कैलेंडर मेथड को रिदम मेथड भी कहा जाता है। कैलेंडर मेथड प्रेग्नेंसी रोकने का ही एक तरीका है। इसमें किसी महिला को अपने मेंस्ट्रुअल साइकिल और फर्टिलिटी के समय को ट्रैक करने की जरूरत होती है। महिलाएं महीने के कुछ दिनों में सबसे ज्यादा फर्टाइल होती है यानी उस वक्त प्रेग्नेंसी की संभावना बहुत ज्यादा होती है।
अगर आप प्रेग्नेंट नहीं होना चाहतीं तो आपको उस दौरान सेक्स करने से बचना चाहिए जब आप फर्टाइल होती है। बहुत सी महिलाएं जो अपने फर्टिलिटी पीरियड के दौरान भी सेक्स करती हैं, प्रेग्नेंसी से बचने के लिए इन दिनों में गर्भनिरोधक गोलियों या कंडोम का इस्तेमाल करती हैं।
कैसे काम करता है कैलेंडर मेथड
हर महीने में कुछ दिन ऐसे होते हैं जिस दौरान महिलाएं फर्टाइल होती हैं। ऐसे में जो महिलाएं कैलेंडर मेथड का इस्तेमाल करती हैं, उन्हें अपने पिछले पीरियड्स के आने के वक्त पर नजर रखनी पड़ती है ताकि यह पता लगाया जा सके कि महीने के कौन से दिनों में वह फर्टाइल होंगी। फर्टिलिटी डेज का पता होने पर महिलाएं ये निर्णय ले सकती हैं कि उन्हें इस दौरान सेक्स करना है या नहीं। जो लोग प्रेग्नेंसी नहीं चाहते, वो इस दौरान कंडोम कर सकते है।
ऐसे बहुत से तरीके हैं जिसके जरिए महिलाएं अपनी फर्टिलिटी को मॉनिटर कर सकती हैं। आमतौर पर महिलाओं को पीरियड्स 28 दिनों के अंतराल में आ जाते हैं लेकिन कई बार यह अवधि 21 से 35 दिनों की भी हो सकती है।
कौन-सा समय होता है सेफ पीरियड
पीरियड के पहले दिन से लेकर अगले महीने की पीरियड के पहले दिन तक पीरियड सायकल को कैलकुलेट किया जाता है। आमतौर पर से 28 दिनों की साइकिल होती है और 14वें दिन ओवलुशेन होता है, जिसमें प्रेगनेंट होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। महिला के शरीर में स्पर्म तीन से पांच दिन तक रहता है और अंडा 12 से 24 घंटे तक जिंदा रहता है। इसलिए ओवुलेशन के पांच दिन पहले और ओवुलेशन वाले दिन कभी भी सेक्स करने से प्रेगनेंट होने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है।

पीरियड के कितने दिनों बाद गर्भधारण कर सकते हैं?
पीरियड आने के पहले दिन से लेकर दसवें दिन तक का समय उर्वर नहीं माना जाता। इस दौरान गर्भधारण की संभावना सबसे कम होती है। 12वें दिन से लेकर 18वें दिन तक गर्भधारण की संभावना सबसे ज्यादा होती है। इसलिए यदि इस समय के मुताबिक संबंध बनाए जाएं तो गर्भधारण की संभावना कम होती है। लेकिन याद रखिए, यह सौ फीसदी सुरक्षित उपाय नहीं है।
सेफ पीरियड में सेक्स करने से हो सकते हैं प्रेग्नेंट?
अगर आप अपने पीरियड सायकल को सही तरह से कैलकुलेट करती हैं, तो अपने लिए सेफ पीरियड को जान सकती हैं। इस दौरान सेक्स करने से आपके प्रेग्नेंट होने की संभावना कम रहती है। चूंकि, महिलाओं का पीरियड आगे-पीछे होता रहता है और गलत कैलकुलेशन की वजह से सेफ पीरियड में सेक्स करने से प्रेग्नेंट न होने की कोई गारंटी नहीं है। इस दौरान आकस्मिक प्रेग्नेंसी भी हो सकती है। इसलिए ये बात भूलनी नहीं चाहिए कि असुरक्षित तरीके से सेक्स करना किसी भी प्रकार से सही नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
