Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
किस उम्र के बच्चों को कितना आम खिलाएं? डॉक्टर ने बताया छोटे बच्चों को आम खिलाने का सही तरीका
Mango For Kids: गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में आम की भरमार दिखाई देने लगती है। बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी इसे बड़े शौक से खाना पसंद करते हैं। स्वाद के साथ-साथ आम में विटामिन-ए, विटामिन-सी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई अन्य जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बच्चों की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। आम खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है, आंखों की रोशनी बढ़ती है और त्वचा भी चमकदार बनती है। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि जरूरत से ज्यादा आम खिलाने से बच्चों में पेट दर्द, दस्त, ब्लोटिंग, एलर्जी और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासतौर पर छोटे बच्चों को आम खिलाते समय मात्रा और समय का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। पीडियाट्रिशियन डॉ संतोष यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि बच्चों को आम खिलाने का सही तरीका क्या है और किस उम्र के बच्चों को कितना आम खिलाना चाहिए -

बच्चों को आम खिलाने पर क्या सलाह देते हैं डॉक्टर?
डॉक्टर्स के मुताबिक आम पोषण तत्वों से भरपूर फल है, लेकिन बच्चों को सीमित मात्रा में ही खिलाना चाहिए। आम गर्म और नेचुरल शुगर से भरपूर होता है, इसलिए जरूरत से ज्यादा खाने पर बच्चों को पेट खराब होना, गैस, दस्त या शरीर में गर्मी बढ़ने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि छोटे बच्चों को एक बार में बहुत ज्यादा आम न दें और हमेशा ताजा व अच्छी तरह धुला हुआ आम ही खिलाएं।
बच्चों को आम खिलाने का सही तरीका क्या है?
बच्चों को आम खिलाने से पहले उसे कुछ देर पानी में भिगोकर रखना अच्छा माना जाता है। इससे उसकी गर्म तासीर और ऊपर मौजूद गंदगी या केमिकल कम हो सकते हैं। छोटे बच्चों को आम छोटे टुकड़ों में काटकर या प्यूरी बनाकर देना बेहतर रहता है, ताकि उन्हें निगलने में परेशानी न हो। कोशिश करें कि आम खाने के तुरंत बाद बहुत ठंडी चीजें न दी जाएं।
बच्चों को आम खिलाते समय किन बातों का रखें ध्यान?
अगर बच्चा पहली बार आम खा रहा है, तो शुरुआत कम मात्रा से करें और शरीर में किसी तरह की एलर्जी या पेट से जुड़ी समस्या पर नजर रखें। बहुत ज्यादा पका, कटा हुआ या लंबे समय से रखा आम बच्चों को नहीं देना चाहिए। साथ ही, रात में ज्यादा आम खिलाने से भी बचना चाहिए, क्योंकि इससे पाचन पर असर पड़ सकता है। आम को आप दूध, रोटी या दही के साथ दें। इसके अलावा, बच्चे को बहुत ज्यादा गर्म चीजों के साथ आम खाने को न दें।
किस उम्र के बच्चों को कितना आम खिलाएं?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार 6 से 12 महीने के बच्चों को 1-2 स्लाइस आम दिया जा सकता है। इसके अलावा, 1 से 3 साल के बच्चों को आधा आम खिलाना पर्याप्त माना जाता है। वहीं, 3 साल से बड़े बच्चों को दिन में एक छोटा आम दिया जा सकता है। हालांकि, बच्चे की सेहत, पाचन और एक्टिविटी के हिसाब से इसकी मात्रा अलग हो सकती है।
किन स्थितियों में बच्चों को आम खिलाने से बचाना चाहिए?
अगर बच्चे को पहले से पेट खराब, दस्त, छाले, एलर्जी, तेज बुखार या डिहाइड्रेशन की समस्या हो, तो आम सीमित मात्रा में देना चाहिए या कुछ समय के लिए अवॉइड करना बेहतर माना जाता है। वहीं, जिन बच्चों को शुगर या वजन बढ़ने की समस्या हो, उन्हें भी ज्यादा आम नहीं खिलाना चाहिए। अगर आम खाने के बाद खुजली, रैशेज या पेट दर्द जैसी दिक्कत दिखे, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
