Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
प्रेग्नेंसी में सीने की जलन और एसिडिटी ने कर दिया बुरा हाल, आराम पाने के लिए करें ये उपाय
प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं जिसकी वजह से गर्भवती महिलाओं को कई समस्याओं से गुजरना पड़ता है। सबसे ज्यादा असर पड़ता है डायजेस्टिव सिस्टम पर जिसकी वजह से गर्भवती महिलाएं अक्सर एसिडिटी या सीने की जलन से परेशान रहती हैं। कुछ महिलाएं पूरे 9 महीने सीने की जलन से परेशान रहती हैं तो वहीं कुछ महिलाएं डिलीवरी के आसपास एसिडिटी से परेशान रहती हैं।
प्रेग्नेंसी के दौरान एसिडिटी और हार्टबर्न होना वैसे तो कॉमन समस्या हैं लेकिन इस समस्या से राहत पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं।

नींबू शहद पानी
पानी में नींबू और शहद डाल कर पीने से भी एसिडिटी की समस्या नहीं होती है।
टहले कुछ देर
खाना खाने के बाद सीधा सोने न जाएं, कुछ देर के लिए टहलें। इससे खाना पचने में मदद मिलेगी। यदि आप खाते ही सोने चली जाएंगी, तो इससे भोजन में मौजूद एसिड फूड पाइप में पहुंचकर सीने में जलन की समस्या पैदा कर सकते हैं।
नारियल पानी
प्रेग्नेंसी में नारियल पानी का सेवन खूब करें। इसमें खूब इलेक्ट्रोलाइट और एल्कलाइन मिनरल्स होते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। नारियल पानी PH लेवल को बैलेंस करने के साथ ही पेट के एसिड को कम करता है इसलिए प्रेग्नेंसी में नारियल पानी पीना खूब फायदेमंद साबित होता है।
केला
प्रेग्नेंसी में एसिडिटी से बचने के लिए हर रोज़ एक केला जरुर खाएं। इससे हार्टबर्न की समस्या नहीं होगी।
आंवला
प्रेग्नेंसी में भूख बढ़ाने के साथ ही आंवला को एसिडिटी के लिए बहुत असरदार माना जाता है। एक ताज़ा आंवला या एक चम्मच इसका पाउडर नियमित रूप से खाने से एसिडिटी से राहत मिलती है।
मठ्ठा या छाछ
छाछ पेट में एसिड बनने से रोकता है। एक गिलास छाछ का सेवन करने से प्रेग्नेंसी में पेट में ठंडक बनी रहती हैं और इसमें पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड पेट में एसिडिटी और जलन को कम करता है। इस प्रोबायोटिक ड्रिंक को पीने से पाचन भी अच्छा रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
