Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Confirm Pregnancy Without Test: बिना टेस्ट किट भी प्रेग्नेंसी का लगाया जा सकता है पता, जानिए कैसे
जब भी किसी महिला को यह पता चलता है कि वह प्रेग्नेंट है तो यह उसके लिए जीवन का सबसे खुशी का पल होता है। वह मातृत्व की ओर अपना पहला कदम रख देती है। अब उसे अपने भीतर एक नन्हीं सी जान के होने का अहसास होता है। अमूमन प्रेग्नेंसी का पता लगाने के लिए प्रेग्नेंसी टेस्ट किट का इस्तेमाल किया जाता है। यह प्रेग्नेंसी के बारे में जानने का एक बेहद ही आसान व प्रभावी तरीका है। लेकिन क्या आपको पता है कि आप प्रेगनेंसी टेस्ट किट का इस्तेमाल किए बिना भी इस बात का पता लगा सकती हैं।
जी हां, जब एक महिला गर्भवती होती है, तो उसके शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। अमूमन महिला इन संकेतों को नजरअंदाज कर देती है। मसलन, पीरियड्स मिस होना या फिर मतली का अहसास होना आपको यह बताता है कि आप गर्भवती हैं।

हम आपको ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, जो किसी महिला के गर्भवती होने के बारे में बताते हैं-
पीरियड्स मिस होना
प्रेग्नेंट होने का सबसे पहला लक्षण माना जाता है पीरियड्स का मिस होना। जब भी किसी महिला के पीरियड्स मिस होते हैं तो उसके दिमाग में पहला ख्याल यही आता है कि कहीं वह प्रेग्नेंट तो नहीं है। दरअसल, जब यूटरस में फर्टिलाइजेशन होता है, तो यह अंडे को छोड़ना बंद कर देता है, जिसके परिणामस्वरूप महिला को पीरियड्स नहीं आते हैं। हालांकि, पीरियड्स मिस होने के अन्य भी कई कारण हो सकते हैं।
उल्टी होना
प्रेग्नेंट होने पर अधिकतर महिलाएं मॉर्निंग सिकनेस को अनुभव करती हैं। ऐसे में वे जब सुबह उठती हैं तो उन्हें मतली या उल्टी की शिकायत होती है। यह महिला में हार्मोन के बढ़ते स्तर के कारण होता है और फर्टिलाइजेशन होने के लगभग तीन सप्ताह बाद होता है।
पेट भरा-भरा महसूस होना
गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में, महिलाओं को बिना थोड़ा सा खाना खाए भी पेट भरा हुआ महसूस हो सकता है। हो सकता है कि आपको बहुत अधिक डकार, पेट फूलना और आंतों में ऐंठन की शिकायत भी हो। जैसे-जैसे शरीर में प्रोजेस्टेरोन का स्तर बढ़ता है, यह महिला के पाचन तंत्र को प्रभावित करता है, जिसके कारण महिला को यह शिकायत होती है।
ब्रेस्ट की सेंसेटिविटी बढ़ जाना
गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में महिला को ब्रेस्ट में दर्द हो सकता है। वे सूजे हुए हो जाते हैं और निप्पल हल्के से छूने पर भी झुनझुनी महसूस करने लगते हैं। कई बार निप्पल के आसपास छोटे-छोटे स्पॉट भी नजर आ सकते हैं।
बार-बार पेशाब आना
गर्भावस्था के दौरान महिला में होने वाले हार्मोनल परिवर्तन के कारण उन्हें सामान्य से कहीं अधिक बार पेशाब जाना पड़ता है। हो सकता है कि महिला हर आधे से एक घंटे में बाथरूम जाए। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है और पानी जमा होने लगता है।
शरीर में दर्द होना
प्रेग्नेंसी होने पर महिला को सिरदर्द या पीठदर्द की शिकायत भी हो सकती है। आमतौर पर, ऐसा शरीर में बढ़ते तनाव और हार्मोनल परिवर्तन के कारण हो सकता है।
मूड स्विंग्स होना
प्रेग्नेंसी पीरियड में मूड स्विंग्स होना बेहद ही आम बात है। चूंकि इस दौरान महिला के शरीर में बहुत तेजी से हार्मोनल बदलाव हो रहा होता है। जिसके कारण उसे खुद भी समझ नहीं आता कि उसके साथ वास्तव में क्या हो रहा है।
बहुत अधिक थकान होना
अगर आप खुद को असामान्य रूप से थका हुआ महसूस करती हैं, तो यह एक संकेत हो सकता है कि आप प्रेग्नेंट है। दरअसल, यह प्रोजेस्टेरोन के उच्च स्तर के कारण नजर आने वाला एक और प्रारंभिक लक्षण है।
हालांकि, यह सभी संकेत यह इशारा करते हैं कि एक महिला प्रेग्नेंट है। लेकिन यह संकेत अन्य वजहों से भी हो सकते हैं। इसलिए, अगर आपको यह संदेह है कि आप प्रेग्नेंट हैं तो बेहतर होगा कि आप एक बार डॉक्टर से मिलकर अपना चेकअप जरूर करवा लें।



Click it and Unblock the Notifications
