Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
आपका बच्चा भी सबके सामने घुमाता रहता है नाक में अंगुली, पैरेंट्स ऐसे छुड़ाए गंदी आदत
बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते जाते हैं, वैसे वैसे वो रोज नई हरकतें उनमें देखने को मिलती हैं, कभी तो यह सामान्य लगती है, लेकिन कभी-कभी पैरेंट्स को इसके वजह से शर्मिंदा होने लगता है। इन्हीं हरकतों में से एक है नाक में उंगली डालना। आइए जानते हैं कि बच्चे नाक में उंगुली क्यों डालते हैं और बच्चों को इस आदत से कैसे छुटकारा दिलाया जा सकता है।
वजह जानें
सबसे पहले तो आपको यह जानना जरूरी है कि बच्चा बार-बार नाक में अंगुली डाल रहा है, इसके पीछे वजह क्या है? हो सकता है कि वह ऐसे ही नाक में अंगुली कर रहा हो या किसी को देखने के बाद उसकी ये आदत बन गई हो। उसके नाक में किसी तरह की एलर्जी या इंफेक्शन भी हो सकती है।

आप भी नकल उतारे
जब भी बच्चे नाक में उंगली डालें, तो तुंरत आप भी इन्हें ये करके दिखाएं, अगर वह आप पर हंसते हैं तो उन्हें समझाएं कि इस हरकत सबके सामने कितनी गंदी लगती हैं। ऐसा करने से वह कितने अजीब लग सकते हैं और लोग उनका मजाक बना सकते हैं। अगर बच्चे को एक बार यह बात समझ आ जाएगी तो वह धीरे-धीरे अपनी आदत छोड़ देंगे।
नाक डिहाइड्रेट ना होने दें
ध्यान रखें कि बच्चों की नाक डिहाइड्रेट ना हो पाएं, क्योंकि बच्चे नाक में उंगली तभी डालते हैं जब उनकी नाक में सूखापन महसूस होता है, बच्चों को समय-समय पर पर्याप्त पानी पीने की आदत डालें। इससे नाक डिहाइड्रेट नहीं होगी।
दिमाग को बिजी रखें
नाक में उंगली डालना कोई बीमारी नहीं है, यह एक आदत है जिसे आसानी से छुड़ाया जा सकता है। इसके लिए सबसे सरल उपाय ये है कि आप बच्चों को तरह-तरह की एक्टिविटीज़ में व्यस्त रखें।
जेब में रुमाल रखें
बच्चों को अपनी जेब में रुमाल रखने और रुमाल का इस्तेमाल करने की आदत डालें और उन्हें सीखाएं। ताकि अगर उनके नाक से म्यूकस निकलें, तो उन्हें सर्दी या जुकाम हो तो वह हाथों की बजाए रुमाल का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही उन्हें हाथ भी साफ करने की आदत डलवाए।



Click it and Unblock the Notifications
