Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
गर्मियों के मौसम में ऐसे करें अपने नन्हें शिशु की देखभाल, इन टिप्स की मदद से रहेगा स्वस्थ और सुरक्षित
Newborn Baby Summer Care Tips in Hindi: पहली बार माता-पिता बनने पर बच्चे की देखभाल को लेकर कई तरह की उलझनें होना स्वाभाविक है। खासकर गर्मियों के मौसम में यह चिंता और बढ़ जाती है कि नन्हे शिशु को कैसे सुरक्षित और आरामदायक रखा जाए। तेज गर्मी में बच्चे को किस तरह के कपड़े पहनाने चाहिए, उसे दिन में कितनी बार नहलाना सही है, कब और क्या खिलाना बेहतर रहेगा ऐसे कई सवाल मन में आते हैं। दरअसल, छोटे बच्चों का शरीर बड़े लोगों की तुलना में गर्मी को जल्दी महसूस करता है, इसलिए उनकी देखभाल में थोड़ी अतिरिक्त सावधानी जरूरी होती है। सही जानकारी और थोड़ी समझदारी से आप अपने बच्चे को इस मौसम में भी स्वस्थ और आरामदायक रख सकते हैं। आइए, जानते हैं गर्मियों में शिशु की देखभाल के कुछ टिप्स -

हल्के और आरामदायक कपड़े पहनाएं
गर्मियों में शिशु को हमेशा हल्के, ढीले और सांस लेने वाले कपड़े पहनाने चाहिए। कॉटन के कपड़े सबसे बेहतर होते हैं, क्योंकि ये पसीना सोखते हैं और त्वचा को ठंडा रखते हैं। ध्यान रखें कि बच्चे को ज्यादा कपड़ों में लपेटकर न रखें, इससे उसे घुटन और गर्मी महसूस हो सकती है। साथ ही, मच्छरों से बचाव के लिए हल्के लेकिन पूरी बाजू वाले कपड़े पहनाना बेहतर रहता है, ताकि बच्चा सुरक्षित भी रहे और उसे गर्मी भी न लगे।
घर का तापमान संतुलित रखें
गर्मियों में घर का तापमान संतुलित रखना शिशु की सेहत के लिए बेहद जरूरी है। आप पंखे या एसी का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि एसी का तापमान बहुत कम न हो करीब 26 डिग्री या उससे थोड़ा ऊपर रखना बेहतर माना जाता है। अगर पंखा चला रहे हैं, तो बच्चे को सीधे उसकी हवा के नीचे न सुलाएं, ताकि उसे सर्दी या असहजता न हो। साथ ही, कमरे में सही वेंटिलेशन होना भी जरूरी है, ताकि ताजी हवा आती रहे और घुटन महसूस न हो।
शिशु की त्वचा की देखभाल भी उतनी ही जरूरी
गर्मी में शिशु की स्किन का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। हल्की तेल मालिश बच्चे को आराम देती है, उसकी नींद बेहतर करती है और उसके विकास में भी मददगार मानी जाती है। मालिश के बाद बच्चे को गुनगुने पानी से नहलाना अच्छा रहता है, ताकि त्वचा साफ और फ्रेश बनी रहे। ध्यान रखें कि गर्दन, बगल, जांघों और त्वचा की सिलवटों में पसीना जमा हो जाता है। अगर इन जगहों को ठीक से साफ और सूखा न रखा जाए, तो रैशेज़ या फंगल इंफेक्शन हो सकते हैं। इसलिए इन हिस्सों को समय-समय पर साफ करके सूखा रखें और गीले डायपर या कपड़े तुरंत बदल दें, ताकि बच्चे की त्वचा सुरक्षित और स्वस्थ बनी रहे।
हाइड्रेशन का रखें खास ध्यान
गर्मी के मौसम में शिशु को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है, लेकिन दूध पीने वाले छोटे बच्चों को अलग से पानी देने की जरूरत नहीं होती। मां का दूध ही उनके लिए पर्याप्त होता है, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा अच्छी होती है जो बच्चे की प्यास बुझाने के लिए काफी है। आप बच्चे के हाइड्रेशन का अंदाजा उसकी पेशाब की मात्रा से लगा सकते हैं। अगर दिन में 6 से 8 बार पेशाब हो रहा है, तो समझें कि बच्चा ठीक तरह से हाइड्रेट है।



Click it and Unblock the Notifications
