Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
प्रेगनेंसी में सीट बेल्ट लगाते समय जरूरी हैं ये सावधानियां, जानें क्या है सही तरीका
How To Wear your Seatbelt During Pregnancy : हम सभी जानते हैं कि गर्भावस्था कितना नाजुक और मुश्किल समय होता है। इन नौ महीनों में बहुत ही सावधान रहना होता है इस समय रोजमर्रा के काम करने में काफी परेशानियां आती है। इसी मुश्किल में से एक है कार की सीट बेल्ट लगाना।
प्रेग्नेंसी के दौरान सीट बेल्ट लगाने में काफी परेशानी हो सकती है। अगर आपको भी सीट बेल्ट लगाने में तकलीफ होती है, तो हम आपके लिए कुछ आसान टिप्स लेकर आए हैं, जो प्रेग्नेंसी के दौरान आपको इस परेशानी से छुटकारा दिला सकता है। आइए जानते हैं डिटेल में-

सीट बेल्ट की सही पोजिशन मालूम होनी चाहिए
सीट बेल्ट की पोजिशन बंप के नीचे होनी चाहिए ताकि वो थाइज को टच करे और वो हिप बोन के पास से जाए। ट्रैवल करते समय सीटबेल्ट लगाना वैसे तो सभी के लिए जरूरी है पर प्रेगनेंसी में के दौरान यह बहुत आवश्यक हो जाता है। ताकि आपको अचानक से झटका न लगे या दर्द न हो।
सीटबेल्ट के निचले हिस्से को पेट के ऊपर नहीं बल्कि पेट के नीचे बांधे। वरना आपको और आपके गर्भस्थ शिशु को सहज महसूस नहीं होगा।
टाइट सीट बेल्ट बांधने से बचें
आपको बहुत टाइट सीट बेल्ट बांधते हुए बहुत टाइट लग रही है तो आप उसे चेंज करवाएं पर टाइट सीट बेल्ट पहनने से पेल्विक एरिया और लोअर एब्डॉमिन पर जोर पड़ सकता है जिसके कारण आपको पेट में तेज दर्द हो सकता है।

बेल्ट को चेस्ट के बीच रखें
प्रेग्नेंसी के दौरान सीट बेल्ट को सीने के बीच में ही रखें। कई महिलाएं सीट बेल्ट लगाने से कमर दर्द फील कर सकती है। उन्हें कमर में दर्द से बचने के लिए बैक सपोर्ट के लिए तकिया लगाना चाहिए। इससे आपको सपोर्ट मिलेगा। गर्भावस्था में लंबा सफर करने से अच्छा है कि आप ब्रेक लेकर ट्रेवल करें। इससे सीट बेल्ट लंबे समय के लिए नहीं बांधनी होगी।
तीन प्वाइंट वाले सीट बेल्ट पहने
प्रेग्नेंसी में सेफ्टी के लिहाज से आपको हमेशा तीन पॉइंट वाले सील्ट बेल्ट पहनना चाहिए। तीन प्वाइंट वाले सीट बेल्ट में 1 स्ट्रैप तिरछा कंधे पर जाता है और दूसरा स्ट्रैप गोद में जाता है। गर्भावस्था में सीट बेल्ट को हमेशा हिप्स के आसपास आराम से बांधे।



Click it and Unblock the Notifications
