Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Parenting Tips: सर्दी में बच्चों के फिटनेस का रखना है ध्यान, रूटीन में शामिल करें ये फन एक्टिविटी

भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी हो रही है। कई स्कूलों में बच्चों की सर्दियों की छुट्टी भी पड़ गई है। जिस कारण छोटे बच्चे घर में रहकर ही अपना ज्यादातर समय बीता रहे हैं। बाहर ठंड होने के कारण पेरेंट्स भी बच्चों को घर से बाहर निकलने नहीं दे रहे। बच्चे घर में मोबाइल, लैपटॉप, टीवी देखने में ही अपना ज्यादा समय गुजार रहे हैं। जो बच्चों के दिमाग और सेहत पर भी बुरा असर डाल रहा है। ऐसे में आप बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए उनके स्क्रीन टाइम को कम करने की कोशिश करें। इसके लिए आप उनको ऐसी एक्टिविटी में बिजी रख सकते हैं जो सर्दी के मौसम में उनकी सेहत के लिए फायदेमंद हो। तो आइए जानते हैं, आप कैसे इस सर्दी के मौसम में घर में रहकर बच्चों को एक्टिविटी के जरिए बिजी रख सकते हैं।
विंटर में बच्चों को कराएं ये फिजिकल एक्टिविटी
1. डांसिंग
डांस एक फन एक्टिविटी है। बच्चों को इस तरह की एक्टिविटी करना बहुत पसंद है। डांस करने से आपका बच्चा फिजिकली एक्टिव रहता है। बच्चों के रूटीन में डांस शामिल करने से बच्चों की मसल्स मजबूत बनी रहती है। इतना ही नहीं बच्चों का ब्लड फ्लो भी अच्छा रहता है। जिस कारण बच्चों का माइंड भी फ्रेश रहता है। डांस करने से बच्चों में एनर्जी बनी रहती है।
2. स्किपिंग
बड़ों के साथ बच्चों के लिए भी स्किपिंग वर्कआउट काफी फायदेमंद है। बच्चों के लिए ये एक्सरसाइज होने के साथ एक प्लेइंग गेम भी हो सकती है। बच्चों के डेली रूटीन में रस्सी कूदना आप आसानी से शामिल कर सकते हैं। बच्चों के साथ आप रस्सा कूदने का कॉम्पिटिशन भी रख सकते हैं। इस तरह के खेल से न सिर्फ बच्चें फिजिकली एक्टिव होते हैं, बल्कि उनकी मांसपेशियां भी मजबूत होती है।
3. एरोबिक्स
एरोबिक्स एक्सरसाइज आज के समय में काफी ट्रेंड कर रही है। बच्चों को एरोबिक्स करना बहुत पसंद होता है। इसे करने से न सिर्फ बच्चों को मजा आता है, बल्कि कार्डियो एक्सरसाइज से बच्चों के शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर रहता है। जो सर्दी के मौसम में उन्हे ठंड से बचाने में मदद करता है। इस एक्सरसाइज को पेरेंट्स आसानी से घर में बच्चों को करवा सकते हैं। सर्दी के मौसम में बाहर जॉगिंग, रनिंग करने से ज्यादा फायदेमंद घर में रहकर एरोबिक्स करना है। ऐसे में आप घर में बच्चों के रूटीन में एरोबिक्स को जरूर शामिल करें।



Click it and Unblock the Notifications