Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Patriotic Baby Boy Names: स्वतंत्रता दिवस पर जन्मे बेटे के लिए चुनें देशभक्ति नाम
Patriotic Baby Boy Names: अगर आपके घर 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर नन्हा मेहमान आया है, तो उसका नाम भी इस ऐतिहासिक दिन की तरह खास और यादगार होना चाहिए। नाम सिर्फ पहचान नहीं, बल्कि आने वाले समय में बच्चे के व्यक्तित्व और सोच को भी आकार देता है।
ऐसे में अगर आप अपने बेटे के लिए एक ऐसा नाम चाहते हैं जो भारतीय संस्कृति, वीरता और देशभक्ति से जुड़ा हो, तो यहां हम आपके लिए स्वतंत्रता संग्राम से प्रेरित कुछ यूनिक और अर्थपूर्ण नाम लेकर आए हैं। ये नाम न केवल आपके बच्चे को एक अलग पहचान देंगे, बल्कि उनमें साहस, नेतृत्व और देशप्रेम के मूल्य भी जगाएंगे।

वीर
'वीर' का अर्थ होता है बहादुर। यह छोटा और प्रभावशाली नाम आपके बेटे के व्यक्तित्व में साहस और निडरता का भाव लाता है।
आज़ाद
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'आज़ाद' नाम अपने आप में आजादी और स्वाभिमान का प्रतीक है। यह नाम क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की याद भी दिलाता है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया।
शौर्य
'शौर्य' का अर्थ है वीरता और बहादुरी। यह नाम आपके बेटे के व्यक्तित्व में आत्मविश्वास और साहस की पहचान बनेगा।
स्वराज
'स्वराज' का मतलब है अपना शासन। यह नाम लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के उस ऐतिहासिक नारे की याद दिलाता है-"स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा।"
सुभाष
सुभाष चंद्र बोस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता थे। 'सुभाष' का अर्थ है "अच्छी आवाज" या "श्रेष्ठ भाषण"। यह नाम नेतृत्व और संघर्ष का प्रतीक है।
अच्युत
अच्युत पटवर्धन, भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, के नाम से प्रेरित। 'अच्युत' का अर्थ है अविनाशी या जिसका कोई अंत न हो। भगवान विष्णु को भी अच्युत कहा जाता है।
अतुल
भारतीय क्रांतिकारी और अनुशीलन समिति के सदस्य 'अतुल' के नाम का अर्थ है अतुलनीय या अद्वितीय। यह नाम आपके बेटे को विशिष्टता की पहचान देगा।
बिपिन
बिपिन चंद्र पाल भारतीय राष्ट्रवादी, लेखक, वक्ता और समाज सुधारक थे। 'बिपिन' का अर्थ है जंगल या वन। यह नाम 'ब' अक्षर से शुरू होने वाले नाम की तलाश कर रहे माता-पिता के लिए अच्छा विकल्प है।
जतिन
बाघा जतिन, जुगंतर पार्टी के प्रमुख नेता थे। 'जतिन' का अर्थ है शुभ। यह नाम साहस और दृढ़ निश्चय का प्रतीक है।
विवेक
स्वामी विवेकानंद के नाम से प्रेरित। 'विवेक' का अर्थ है सही और गलत में अंतर करने की क्षमता। यह नाम गहरी सोच और बुद्धिमत्ता को दर्शाता है।
तिलक
लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे। 'तिलक' नाम उनके नेतृत्व, विद्वता और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।



Click it and Unblock the Notifications
