Latest Updates
-
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास
मीसा, तेजस्वी से कात्यायनी और इराज तक, लालू परिवार के नामों में छुपा है गहरा धार्मिक अर्थ
Lalu Yadav Childeran Names : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव तथा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के छोटे बेटे तेजस्वी यादव और पुत्रवधू राजश्री यादव हाल ही में एक बेटे के माता-पिता बने हैं। इस नन्हे मेहमान का नाम 'इराज लालू यादव' रखा गया है।
लालू यादव और उनके परिवार की यह परंपरा रही है कि वे अपने बच्चों के नाम धार्मिक भावनाओं और देवी-देवताओं से जोड़ते हैं। पोते 'इराज' का जन्म मंगलवार को हुआ, जो हनुमान जी का दिन माना जाता है। इसी कारण इस नाम का चयन किया गया। 'इराज' संस्कृत मूल का शब्द है जिसका एक अर्थ हनुमान जी भी है। 'इराज' का अर्थ फूल, प्रसन्नता और जल से उत्पन्न होने वाला भी होता है। यह नाम न सिर्फ धार्मिक अर्थों से जुड़ा है, बल्कि सौंदर्य, शक्ति और ऊर्जा का भी प्रतीक है।

इससे पहले 2023 में तेजस्वी और राजश्री की बेटी का नाम 'कात्यायनी' रखा गया था। कात्यायनी देवी दुर्गा का एक स्वरूप हैं और इनका जन्म चैत्र नवरात्र के छठे दिन हुआ था। यह देवी शक्ति और साहस की प्रतीक मानी जाती हैं। अब बात करें लालू यादव और राबड़ी देवी के नौ बच्चों के नामों की, तो उनमें से अधिकतर नाम हिंदू धार्मिक परंपराओं से जुड़े हैं। पोते के नाम की खुशखबरी का ऐलान करते हुए खुद लालू प्रासद यादव ने ट्वीट करके अपने बच्चों के नाम के पीछे छिपे गहरी भावनाओं के बारे में बताया है।
लालू यादव और राबड़ी देवी के बच्चों के नामों के मतलब ( Spiritual Meaning Behind Lalu Yadav's Family Names)
1. मीसा भारती, लालू यादव की सबसे बड़ी बेटी, इस सूची में एक अपवाद हैं। उनका नाम किसी धार्मिक परंपरा से न जुड़कर एक ऐतिहासिक राजनीतिक घटना, भारत में 1975 में लगी इमरजेंसी से प्रेरित है। मीसा का नाम 'मीसा' (Maintenance of Internal Security Act) कानून से लिया गया है, जिसके तहत हजारों लोगों को बिना मुकदमे के जेल में डाला गया था। लालू यादव खुद उस समय मीसाबंदी रहे, और उन्होंने अपनी बेटी का नाम इसी अधिनियम के नाम पर रखा। यह नाम एक तरह से "क्रांतिकारी" या "स्वतंत्रता सेनानी" की भावना को दर्शाता है।
So our grand daughter Katyayani’s little brother is named “Iraj” by me and Rabri Devi.
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 28, 2025
Tejashwi & Raj Shree have given him full name as “Iraj Lalu Yadav”.
Katyayani was born on Katyayani Ashtami, the 6th day of auspicious Navratri and this little bundle of joy is born on… pic.twitter.com/BqXMgTRBrW
2. रोहिणी आचार्य, उनकी दूसरी बेटी, का नाम विशुद्ध रूप से धार्मिक और पौराणिक महत्व रखता है। 'रोहिणी' एक प्रसिद्ध नक्षत्र है जो वृष राशि का भाग है। हिंदू शास्त्रों में यह नक्षत्र शुभ माना जाता है। रोहिणी वासुदेव की पत्नी और बलराम तथा सुभद्रा की माता के रूप में भी जानी जाती हैं। यह नाम शुभता, समृद्धि और कोमलता का प्रतीक है।
3. चंदा यादव, तीसरी संतान, का नाम 'चंद्रमा' से जुड़ा हुआ है, जो हिंदू धर्म में एक देवता और नवग्रहों में से एक माने जाते हैं। चंद्रमा भावनाओं, सुंदरता और मानसिक शांति के प्रतीक हैं। 'चंदा' नाम स्त्रीलिंग में चंद्रमा की सौम्यता, चमक और कलात्मकता को दर्शाता है, जो नवजात बच्ची के कोमल स्वभाव का संकेत माना जा सकता है।
4. रागिनी यादव, चौथी बेटी, का नाम संगीत के रागों से जुड़ा है। 'रागिनी' राग की एक विशिष्ट स्त्रीलिंग अभिव्यक्ति होती है, जो संगीत में भावनाओं की गहराई और सुंदरता को दर्शाती है। हिंदू धार्मिक संदर्भ में इसे लक्ष्मी और सरस्वती दोनों का प्रतीक भी माना जाता है-जहां लक्ष्मी धन और समृद्धि की देवी हैं, वहीं सरस्वती ज्ञान और कला की देवी।
5. हेमा यादव, पांचवीं बेटी, का नाम 'हेम' या 'सोना' से लिया गया है। संस्कृत में हेमा का अर्थ है स्वर्ण जैसा चमकदार या अमूल्य। यह नाम देवी लक्ष्मी की संपन्नता और श्रीकृष्ण की भक्ति से जुड़ा हुआ है, जिससे यह आध्यात्मिक और भौतिक समृद्धि दोनों का प्रतीक बन जाता है।
6. राजलक्ष्मी, छठी बेटी, का नाम 'राजा की लक्ष्मी' यानी 'राजा का धन' के अर्थ को प्रकट करता है। यह भाग्य, ऐश्वर्य और धन की देवी लक्ष्मी से जुड़ा हुआ नाम है। यह नाम दर्शाता है कि संतान को परिवार ने विशेष सौभाग्य और समृद्धि के प्रतीक रूप में देखा।
7. अनुष्का राव (यादव), सातवीं बेटी, का नाम संस्कृत शब्द 'अनुषा' से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है 'सुंदर सुबह' या 'तारा'। यह नाम आशा, नई शुरुआत और शुभता का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं में इसे भाग्योदय और लक्ष्मी से जोड़ा जाता है, जो परिवार के लिए सुख और समृद्धि की कामना को दर्शाता है।
Take a Poll
बेटों के नाम और उनके अर्थ
तेजप्रताप यादव: इस नाम का अर्थ होता है 'बलशाली', 'प्रतापी'। यह भगवान श्रीकृष्ण के एक स्वरूप से जुड़ा हुआ है और शक्ति व ओज का प्रतीक है।
तेजस्वी यादव: 'तेजस्वी' का अर्थ है 'प्रभाशाली' या 'प्रतिभावान'। यह नाम भगवान श्रीकृष्ण की विलक्षण बुद्धि और आभा का प्रतीक माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications











