Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
प्रेगनेंसी में साइकिलिंग सुरक्षित है या नहीं? जानें सही जवाब
प्रेगनेंसी एक ऐसा पीरियड है, जहां महिलाएं ये जानने के लिए काफी उत्सुक रहती है क्या करना उनके और गर्भस्थ शिशु के लिए सही है और क्या नहीं? जहां मां बनने वाली महिलाएं ज्यादा हैवी वर्कलोड और वर्कआउट से बचती हैं। वहीं कुछ महिलाएं हेल्दी प्रेगनेंसी के लिए काफी एक्टिव एक्सरसाइज करती है। प्रेगनेंसी के दौरान कई महिलाएं अक्सर ये भी पूछती है कि इस दौरान स्विमिंग करना कितना सेफ है? और साइकिलिंग करने से कोई खतरे तो नहीं? बात अगर साइकिलिंग की है, तो एक्सपर्ट का मानना है कि साइकिलिंग प्रेगनेंसी पर निर्भर करती है। अगर कोई कॉम्पिलिकेशन नहीं है तो साइकिलिंग बेस्ट एक्सरसाइज है। बस सावधानी बरतने की बेहद जरुरत है।

प्रेगनेंसी के दौरान साइकिलिंग के कई फायदे हो सकते हैं। जैसे-
1. वजन नहीं बढ़ता
प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। ऐसे में साइकिलिंग करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप प्रेग्नेंसी में हल्की-फुल्की साइकिलिंग करते हैं, तो आपका वजन कंट्रोल में रहता है।
2. हार्ट के लिए अच्छा
रिसर्च में बताया गया है कि प्रेग्नेंसी के दौरान यदि आप एक्सरसाइज करते हैं, तो यह आपके हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है।
3. नींद में सुधार
प्रेग्नेंसी में नींद से जुड़ी परेशानियां कई लोगों को होती है। ऐसे में आपको शारीरिक एक्टिविटी की आवश्यकता है
प्रेगनेंसी में कब तक साइकिलिंग है सेफ ऑप्शन
स्वास्थ्य देखभाल से जुड़े बहुत से पेशेवर सलाह देते हैं कि दूसरी तिमाही के बाद आपको सड़क पर साइकिल नहीं चलानी चाहिए। एक्सरसाइज बाइक पर साइक्लिंग करना अधिक सुरक्षित विकल्प है।
इन बातों का रखें ध्यान
- प्रेग्नेंसी में साइकिलिंग करते हुए आपको पीठ को ज्यादा झुकाना न पड़े।
- प्रेग्नेंसी में साइकिलिंग करने के लिए चौड़ी सीट वाली साइकिल का इस्तेमाल करें।
- ज्यादा स्पीड में साइकिलिंग न करें।
- साइकिल चलाने से पहले सीट और हैंडल को अपने हिसाब से एडजस्ट करें।



Click it and Unblock the Notifications
