Latest Updates
-
World Coconut Day 2026: सूखा या ताजा नारियल, सेहत के लिए कौन सा ज्यादा फायदेमंद? जानें दोनों में अंतर -
Hal Shashthi Vrat Katha: हरछठ यानी ललही छठ व्रत में जरूर पढ़ें ये कथा, नहीं तो अधूरी मानी जाएगी पूजा -
Hal Shashti 2026 Wishes: मां की ममता...ललही छठ पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Krishna Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कब है, 4 या 5 सितंबर? जानें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त -
Badshah Divorce: 5 महीने में ही टूट गई बादशाह की दूसरी शादी, ईशा रिखी संग तलाक का किया ऐलान -
National Nutrition Week 2026: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय पोषण सप्ताह? जानें इसका इतिहास और महत्व -
September 2026 Vrat Tyohar List: सितंबर में आएंगे जन्माष्टमी समेत कई प्रमुख व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
जन्माष्टमी 2026: 3 या 4 सितंबर? कन्फ्यूजन छोड़ें, जानें सही तारीख और निशिता पूजा का शुभ मुहूर्त -
करिश्मा तन्ना ने शेयर किया अपना पोस्टपार्टम रूटीन, रिकवरी से लेकर ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने तक के दिए टिप्स -
Hal Shashthi 2026: हल षष्ठी या बलराम जयंती कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
प्रेग्नेंसी में डाई लगाने से पहले जान लें जरुरी बातें, वरना हो सकती है ये मुश्किलें
Is It Safe To Dye Your Hair While Pregnancy : प्रेग्नेंसी में हेयर डाई का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं करना चाहिए, ये एक सवाल हर गर्भवती महिला के मन में जरुर आता है। खासकर जो लोग बालों में कलर करवाने के आदी होते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान बालों में कलर को लेकर लोगों की अलग-अलग राय हो सकती है।
अगर आप प्रेग्नेंसी के दौरान बालों को रंगने की सोच रही है, तो आपको इससे जुड़ी हर बात मालूम होनी चाहिए। जैसे कब बालों में कलर करना चाहिए और किन चीजों की सावधानी बरतनी जरुरी है।
बालों में कलर या डाई लगाते वक्त उसमें मौजूद केमिकल की गंध सांसों के जरिए महिला के शरीर में जाती है, चूंकि बच्चा मां के जरिए ही सांस लेता है, तो ऐसे में ये उसकी सेहत पर भी असर डाल सकती है। अगर किसी कारण वश आप बालों में डाय लगा भी रही है, तो इन बातों का विशेष ध्यान रखें-

पहले 12 हफ्तों के बाद करें डाई
एक्पर्ट बताते है कि प्रेग्नेंसी के दौरान अगर आप डाई करने के बारे में सोच रही हैं तो शुरुआती 12 हफ्ते में डाई या कलर करने से बचें। हेयर डाई में कई तरह के केमिकल्स होते हैं और क्योंकि ये स्कैल्प के जरिए महिला की ब्लड स्ट्रीम में पहुंच सकता है इसलिए इसके बच्चे तक पहुंचने की भी गुंजाइश रहती है। ऐसे समय में गर्भ में मौजूद बच्चे का वजन कम हो सकता है। वैसे तो हेयर डाई में मौजूद केमिकल्स सुरक्षित माने जाते हैं, लेकिन फिर भी बच्चे के जरूरी अंग बनने तक का समय तो देना ही चाहिए।
नेचुरल ड्राय ट्राय करें
आपके लिए ये अच्छा साबित हो सकता है कि आप परमानेंट हेयर डाई का इस्तेमाल करने की बजाय नेचुरल डाई ट्राय करें, जैसे-वेजिटेबल डाई या फिर मेहंदी आदि का इस्तेमाल करें। कुछ लोग इंडिगो पाउडर के इस्तेमाल को भी सही मानते हैं।
स्कैल्प पर डाई करने से बचें
बालों को नियमित रूप से रंगने पर स्कैल्प हेयर डाई के केमिकलों को अवशोषित कर सकती है। इससे प्लेसेंटा और भ्रूण तक रसायन पहुंच सकते हैं, जिससे भ्रूण को नुकसान होता है।
वेंटिलेशन का ध्यान रखें
आप जहां भी हेयर डाई लगा रही हों वहां पर वेंटिलेशन भरपूर होना चाहिए। ऐसे में डाई से निकलने वाली गैस या फिर केमिकल स्मेल से बचा जा सकता है। वैसे भी आपके लिए प्रेग्नेंसी के दौरान वेंटिलेशन से भरपूर जगह पर काम करना अच्छा साबित हो सकता है।
प्रेग्नेंसी के दौरान बालों को डाई करना सेफ है?
ncbi में पब्लिश एक रिसर्च के अनुसार बालों में इस्तेमाल किए जाने वाले केमिकल्स को कार्सिनोजेनिक कहा गया है। हालांकि, 1980 की शुरूआत से इनमें से कई केमिकल्स को ऑक्सीडेटिव डाई प्रोडक्ट से हटा दिया गया है। हेयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से मूत्राशय कैंसर, मल्टीपल मायलोमा, एक्यूट ल्यूकेमिया और बच्चों में न्यूरोब्लास्टोमा से जुड़े होने की खबरें आई हैं। लेकिन परिणाम असंगत रहे हैं। इसके अलावा हेयर डाई के व्यक्तिगत या व्यवसायिक उपयोग पर किए गए अध्ययनों में कैंसर होने का कोई भी जोखिम नहीं देखा गया है।
अगर खुद से हेयर डाई करती हैं तो ध्यान रखें ये बातें-
- अगर आप खुद हेयर डाई करती हैं तो कुछ सावधानियां बरतें जैसे-
- ग्लव्स पहन कर ही डाई लगाएं।
- पहले बालों के छोटे हिस्से पर डाई लगाएं और देखें कि कहीं कोई रिएक्शन तो नहीं हो रहा।
- केमिकल डाई को जरूरत से ज्यादा समय तक के लिए बालों में न लगे रहने दें।
बालों को अच्छे से धोएं।
- ये भी ध्यान रखें कि बार-बार डाई करने से बचें। प्रेग्नेंसी के दौरान कम डाई या केमिकल्स का इस्तेमाल ही अच्छा होता है। कुछ समय के लिए ही ये सावधानी बरतनी होगी, लेकिन अगर आप फिर भी इसे फ्रीक्वेंट इस्तेमाल करती हैं तो एक बार डॉक्टर से बात जरूर कर लें।
साउथ वेस्टर्न मेडिकल सेंटर के अनुसार, डाई की वजह से गर्भावस्था के दौरान कुछ महिलाओं में एलर्जी बढ़ सकती है। अगर आपको पहले से ही हेयर डाई से एलर्जी है, तो गर्भावस्था के दौरान इसका उपयोग नुकसानदायक हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications