Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Muskmelon During Pregnancy: प्रेगनेंसी में खरबूजा खाना सेफ होता है? खाते वक्त इस बात का रखे ख्याल
Muskmelon During Pregnancy : प्रेगनेंसी एक ऐसी अवस्था है जहां हर गर्भवती महिला गर्भस्थ शिशु के विकास को लेकर बहुत ज्यादा कॉन्शियस होती है। इसलिए वो हर छोटी सी छोटी चीज का बहुत ध्यान रखती है, खासतौर से खानपान का। ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें लेकर अक्सर गर्भवती महिला के मन में सवाल आता हैं कि उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?
ऐसे ही एक चीज खरबूजा। कई महिलाओं का सवाल होता है कि वो प्रेगनेंसी के दौरान खरबूजा खा सकती हैं या नहीं? आपको बता दें कि प्रेगनेंसी में खरबूजा एक सुपरफूड होता है। इसमें खूब सारा एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है साथ ही यह गर्मियों में आपको हाइड्रेट रखता है।

आइए जानते हैं कि प्रेगनेंसी में खरबूजा खाने के फायदे और इसे खाते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
इम्यूनिटी बनाएं स्ट्रॉन्ग
खरबूजा में कैरोटीनॉयड नामक तत्व होता है, हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है और शरीर में फ्री रेडिकल्स के निर्माण को रोकने में मदद करता है। इसके अलावा ये शरीर यह नई कोशिकाओं के निर्माण में मददगार साबित हो सकता है। साथ ही मां और गर्भस्थ शिशु के इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाता है।
डाइजेशन बनाएं फायदेमंद
प्रेग्नेंसी के दौरान डाइजेशन की समस्या आम हो जाती है। खासकर पहली तिमाही गुजर जाने के बाद आपको डाइजेशन की वजह से अपच, पेट दर्द और हार्टबर्न की समस्या हो सकती है। खरबूजा खाने से आप इन सभी समस्याओं से काफी हद तक बच सकती हैं। खरबूज में मौजूद विटामिन सी और 80 प्रतिशत पानी की मात्रा आपके डाइजेशन को बेहतर बनाता है।
एनिमिया से बचाएं
खरबूजा में अच्छी मात्रा में आयरन और विटामिन सी होता है। विटामिन सी आपके डाइजेशन के अलावा आयरन के अवशोषण में मदद करता है। सबसे जरुरी बात आयरन प्रेगनेंसी में एनीमिया की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
हाई ब्लड प्रेशर से बचाएं
प्रेगनेंसी में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का खतरा मंडराता रहता है। खरबूज में मौजूद आवश्यक खनिज तत्वों की मदद से आप अपने हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं और एक स्वस्थ आहार को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।
हाइड्रेड रखता है बॉडी
प्रेगनेंसी में हाइड्रेशन का खूब ध्यान रखना होता है। खरबूजा में 80 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है। ये गर्मियों में आपको हाइड्रेड रखने में मदद करता है।
इन बातों का रखें ध्यान
खरबूज खाने का सही समय सुबह का समय होता है। हमेशा खरबूज को खाने से पहले अच्छे से साफ जरूर करें।



Click it and Unblock the Notifications











