Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
पैरेंट्स को क्यों नहीं कराना चाहिए बेबी फोटोशूट? नवजात के लिए हो सकता है खतरनाक
हर कपल को पैरेंट्स बनने पर बड़ी खुशी होती है, जिसे वे सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। कुछ नए मम्मी-पापा अपने बच्चे के लिए फोटोशूट भी कराते हैं। लेकिन नवजात का फोटोशूट जोखिमपूर्ण हो सकता है। हल्की-सी भूल बच्चे की सेहत पर भारी पड़ सकती है और भविष्य में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, नवजात के लिए बेबी फोटोशूट एक महामारी जैसा खतरा बन गया है। इस रिपोर्ट में बेबी फोटोशूट को बच्चे की रीढ़ की हड्डी, जॉइंट्स, नसों और ब्लड सर्कुलेशन के लिए खतरनाक बताया गया है। यदि सही तरीके से पोज़ नहीं दिया जाता, तो बच्चे को गंभीर चोटें लग सकती हैं, जो उनकी जान तक के लिए खतरे का कारण बन सकती हैं। इसलिये, बेबी फोटोशूट करते वक्त अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए।

फ्रॉगी पोज़ से बेबी की हड्डियों को खतरा
आजकल बेबी फोटोशूट में फ्रॉगी पोज़ बहुत आम है, जिसमें बच्चे के गालों पर दोनों हाथ रखे जाते हैं। लेकिन नवजात खुद से बैलेंस नहीं कर सकता, इसलिए यदि पोज़ में चूक हो जाए तो बच्चा मुंह के बल गिर सकता है, जिससे हाथों में झटका आ सकता है और छोटी-छोटी हड्डियां टूट सकती हैं। इसके अलावा, कुछ फोटोशूट पोज़ हैंगिंग होते हैं, जैसे कि हम्मोक पोज़, जिसमें बच्चे को एक हल्के कपड़े में बैठाया जाता है। यदि कपड़े की गांठ खुल जाए या बच्चा अपनी पोज़ीशन बदल ले, तो वह नीचे गिर सकता है। इन पोज़ के दौरान बच्चे की सुरक्षा का खास ध्यान रखना जरूरी है।
पोटैटो सैक पोज़ से पडता है ब्लड सर्कुलेशन पर असर
पोटैटो सैक पोज़ में बच्चे को कपड़े में लपेटा जाता है और हाथों को मुंह के नीचे रखा जाता है। यह पोज़ देखने में खूबसूरत लगता है, लेकिन इससे कई बार बच्चे को असहजता हो सकती है और ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ सकता है। इसमें बच्चे को तीन बार कपड़े में रैप किया जाता है, इसलिए पेरेंट्स को पहले गांठ को टाइट बांधकर बच्चे की पीठ और गर्दन का सपोर्ट सुनिश्चित करना चाहिए। बाकी दो बार रैप करते वक्त बच्चे के जॉइंट्स और हिप्स पर दबाव नहीं पड़ना चाहिए। 20-30 सेकंड के बाद बच्चे को कपड़े से निकाल देना चाहिए। इसी तरह, बकेट पोज़ भी बच्चों के जॉइंट्स को नुकसान पहुंचा सकता है।
बकेट पोज़
बकेट पोज़ में बच्चे को एक बाल्टी में खड़ा किया जाता है, जो बच्चे के जॉइंट्स और रीढ़ की हड्डी के लिए हानिकारक हो सकता है। इस पोज़ में बच्चे को बिना पर्याप्त सपोर्ट के रखा जाता है, जिससे गिरने का खतरा और हड्डियों पर दबाव पड़ सकता है।
पेट्स के साथ फोटोशूट कराते हुए रहें सर्तक
कुछ लोग नवजात का फोटोशूट अपने घर के पेट्स के साथ भी करवाते हैं, लेकिन यह खतरनाक हो सकता है। पेट्स बच्चे को पंजे मार सकते हैं या काट सकते हैं, और इससे एलर्जी का खतरा भी बढ़ सकता है। नवजात का इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होता है, जिससे पेट्स से बैक्टीरिया या वायरस उनके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं और उन्हें बीमार कर सकते हैं। इसलिए नवजात शिशु को पेट्स से दूर रखना जरूरी है, खासकर फोटोशूट के दौरान।
इन बातों का रखें ध्यान
नवजात की सेहत को ध्यान में रखते हुए, पैरेंट्स को किसी भी प्रकार के असुरक्षित पोज़ से बचना चाहिए। यदि वे फोटोशूट कराना चाहते हैं, तो एक एक्सपीरियंस फोटोग्राफर की मदद लें, जो बच्चे की सुरक्षा और आराम को प्राथमिकता दे। इसके अलावा, पेरेंट्स को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि फोटोशूट के दौरान बच्चे को किसी भी प्रकार की असुविधा या चोट न हो और उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े।



Click it and Unblock the Notifications
