Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
प्रेग्नेंसी में बस में सफर कर सकते हैं या नहीं? किन बातों का ध्यान रखना है जरुरी
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के मन में कई तरह की उलझन भरे सवाल होते हैं कि इस दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं? खाने पीने से लेकर उठने और सोने तक को लेकर ढ़ेरों सवाल होते हैं। इसी में से एक सवाल होता है कि इस नाजुक समय में महिलाओं को बस से ट्रेवल करना चाहिए या नहीं?
अगर आप भी प्रेग्नेंट हैं और बस में सफर करने का सोच रही हैं, तो आइए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में बस से ट्रेवल करना कितना सेफ हैं?

बस में सफर कर सकते हैं या नहीं?
प्रेग्नेंसी के दौरान 14 से 28वें हफ्ते के बीच में बस में सफर करना सुरक्षित होता है लेकिन अगर किसी महिला को प्रेग्नेंसी में कॉम्प्लिकेशन है तो उन्हें बस में जाने से बचना चाहिए। अगर आप बस से लंबा सफर करने का सोच रही हैं तो बेहतर होगा कि आप अपनी गायनेकोलॉजिस्ट से एक बार सलाह जरुर ले लें।
किन लोगों को ट्रेवल करने से बचना चाहिए
दीवा आईवीएफ सेंटर की आईवीएफ एक्सपर्ट डॉक्टर शिखा गुप्ता बताती हैं कि अगर आपकी प्रेग्नेंसी में किसी तरह की दिक्कत नहीं हैं तो आप बस से यात्रा कर सकती हैं लेकिन अगर आपको कोई कॉम्पिलकेशन जैसे ब्लीडिंग प्रीमैच्योर डिलीवरी या मिसकैरेज की हिस्ट्री रह चुकी हैं तो आपको बस से सफर करने से बचना चाहिए।
किन बातों का रखें ध्यान
- बस की सीट पर सीट बेल्ट नहीं होती है अचानक से ब्रेक लगने या सड़कों में होने वाले गड्ढों से पेट पर झटके लग सकते हैं।
- लंबी दूरी के सफर के लिए आपको सफर करने से बचना चाहिए क्योंकि बस की सीट पर आप कई घंटों तक बैठ पाने में दिक्कत होगी। इसके अलावा इससे पांव की सूजन भी हो सकती हैं।
क्या करना चाहिए?
प्रेग्नेंसी के दौरान कोशिश करें कि लंबी दूरी की यात्रा से बचें। इमरजेंसी में एयर ट्रेवल करें वो भी डॉक्टर की सलाह लेकर लेकिन बस से ट्रेवल करने से बचना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
