Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
बेबी को एसी या कूलर में सुलाते वक्त बिल्कुल न करें ये गलती, एक्सपर्ट ने बताए सेफ्टी टिप्स
भीषण गर्मी शुरु होते ही घर से लेकर मॉल तक में एसी शुरु हो जाते है। कभी-कभी एसी की ठंड बर्दाश्त से बाहर लगने लगती है। ऐसे में शिशु या रेंगने शुरु हुए बच्चों के लिए एसी का इस्तेमाल करते समय आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। अगर ये आपके न्यूबोर्न बेबी की पहली गर्मी है तो एसी में सुलाने से पहले यह जान लें कि एसी या कूलर की कूलिंग आपके बेबी के लिए सही है या फिर इससे कोई नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट के बताए गए सेफ्टी टिप्स, जो बच्चों को एसी में सुलाते वक्त आपके लिए काम आ सकते हैं।

इतना हो टेम्परेचर
जयपुर स्थित इंटरनल हॉस्पिटल के सीनियर चाइल्ड स्पेशलिस्ट विवेक शर्मा ने बताया कि जब बच्चें को पहली बार एसी में सुला रहे होते हैं तो बहुत सारी चीजों का ख्याल रखना होता है। बच्चों के लिए गर्मी में कमरे का एसी का तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए। जिस कमरे में बच्चा सो रहा है, उस कमरे का टेंपरचेर बहुत ज्यादा ठंडा नहीं होना चाहिए।
क्या पहनाएं
अगर आपका बच्चा एक महीने से छोटा है तो एसी में सुलाते हुए, अच्छी तरह से कवर करें। एक पतला-सा स्वैटर और सिर पर कैब और जुराब जरूर पहनाएं। आजकल रोम्पर और Onies मिलते हैं, जो बच्चों को पूरी तरह कवर करते हैं। वो भी आप बच्चों को पहना सकते हैं। और आपका बच्चा एक महीने से बड़ा है तो आपको इतना कवर करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

ऑन-ऑफ करते रहे एसी
जब आप एसी वाले कमरे से बच्चे को दूसरे कमरे में शिफ्ट कर रहे हैं, तो ऐसा तुरंत न करें बल्कि पहले एसी बंद करके बच्चे की बॉडी को रूम टेंपरेचर पर आने दें और उसके बाद उसे उस रुम से बाहर लाएं। जैसे सुबह आप बच्चें को 8 बजे रुम से बाहर लाते हैं तो 5 बजे ही एसी बंद कर दें। वहीं एसी के साथ पंखा ऑन न रखें। आपको ज्यादा देर तक एसी ऑन नहीं रखना चाहिए, बीच-बीच में इसे बंद करते रहें। जब बच्चे को ज्यादा देर तक ठंडे टेंपरेचर में रखने से बॉडी टेंपरेचर लो होने का खतरा रहता है जिससे उसकी सेहत को नुकसान हो सकता है।
एसी की सीधी हवा से बचाएं
अगर आप अपने बेबी को एसी में सुलाते है तो इस बात का खास ख्याल रखें कि एसी की हवा सीधी उस पर नहीं आनी चाहिए। इससे बच्चे को बुखार या सर्दी होने की संभावना रहती है। एसी में सुलाते समय बच्चे पर हल्की चादर डालें। बच्चे को आपसे बस एक लेयर ज्यादा चाहिए होती है इसलिए गलती से भारी कंबल या रजाई न ओढ़ाएं।
इन बातों का भी ध्यान रखें
- एसी में बच्चों को सुलाते वक्त बच्चें के माथे, छाती, हाथों और पैरों को चेक करते रहें कि कहीं वो ज्यादा ठंडे तो नहीं हो रहे हैं।
- अगर आपका बच्चा प्री-मैच्योर है, तो एसी में रखने से पहले डॉक्टर की राय जरुर लें।
- एयर कंडीशनर में बच्चें को सुलाने से पहले त्वचा पर मॉइश्चराइज लगाएं क्योंकि एसी की हवा से उनकी नाजुक सी त्वचा रूखी हो सकती है।
- इसके अलावा एसी की सर्विस जरुर करवाएं, इससे बच्चे को साफ हवा मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
