Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
डायपर पहनाने से पहले आप भी बेबी के प्राइवेट पार्ट पर लगाते हैं पाउडर? जान लें इसके नुकसान
Baby Powder ke Nuksaan : अक्सर मांएं अपने बच्चे को नहलाने के बाद खुशबूदार बनाए रखने और रैशेज से बचाने के लिए टैल्कम पाउडर का इस्तेमाल करती है। कई माएं जितनी बार बच्चों के डायपर बदलती है, उतनी बार उनके प्राइवेट पार्ट पर पाउडर लगाती हैं। लेकिन ऐसा करना बच्चों की सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
रिसर्च के मुताबिक बेबी पाउडर में मौजूद एस्बेस्टस केमिकल बच्चे की स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं बेबी को टैल्कम पाउडर लगाने के नुकसान और बेबी पाउडर चुनते समय कैसी सावधानी बरतनी जरूरी है।

क्यों नहीं लगाना चाहिए बच्चों को बेबी टैल्कम?
टैल्कम पाउडर में टैल्क नामक एक इंग्रीडिएंट पाया जाता है, जिसकी वजह से इसका नाम टैल्कम पाउडर रखा गया। एस्बेसटस (Asbestos) नामक मिनरल भी उसी माइनिंग में पाया जाता है, जहां टैल्क मिलता है। एस्बेस्टस एक्सपोजर इन्हेलेशन के माध्यम से होता है, जिसे सीधे तौर पर कैंसर से जोड़ा गया है।
प्राइवेट पार्ट पर पाउडर लगाना चाहिए या नहीं?
कई माएं अपने न्यूबोर्न बेबीज को रैशेज से बचाने के लिए टैल्कम पाउडर का इस्तेमाल करती हैं। बेबी पाउडर बॉडी के रोमछिद्रों को बंद कर देता है और पसीने को निकलने से रोकता है। यह मौजूदा रैश को बढ़ाने के साथ नए रैश भी पैदा कर सकता है। इसलिए इसे लगाने से बचें। बच्चों के इंटरनल पार्ट या प्राइवेट पार्ट पर पाउडर बिल्कुल ना लगाएं। खासकर अगर आपकी बेबी गर्ल को तो बिल्कुल भी पाउडर नहीं लगाएं, क्योंकि इससे मौजूद केमिकल्स से उनको ओवरियन कैंसर होने का खतरा रहता है।
हो सकती है सांस की दिक्कत
अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अनुसार, शिशुओं को बेबी पाउडर की जरूरत नहीं होती है। कई अध्ययनों में सामने आया है कि अगर शिशु की सांस के जरिए पाउडर अंदर चला जाए तो फेफड़ों को गंभीर नुकसान हो सकता है और सांस लेने में दिक्कत, दम घुटने और यहां तक कि मत्यु भी हो सकती है।
कैसा बेबी पाउडर खरीदे?
ओट केरनेल आटा या कॉर्न स्टार्च आटे का टैल्कम का यूज करें। ओट के आटे में एवेनेथ्रामाइड्स (Avenanthramides) और विटामिन ई जैसे प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में सहायता करते हैं। साथ ही रैश और खुजली को रोकते हैं।
बेबी पाउडर लगाते हुए इन बातों का रखें ध्यान
- इस बात का ध्यान रखें कि बच्चे को बेबी पाउडर लगाते समय कभी भी उसके चेहरे, प्राइवेट पार्ट या आसपास पाउडर न लगाएं।
- बच्चे को नहाने के तुंरत बाद पाउडर ना लगाएं, बल्कि उसके शरीर को तौलिए से पोछकर अच्छे से सुखा लें तभी पाउडर लगाएं, नहीं तो पाउडर त्वचा पर चिपक जाएगा, जिससे बच्चे को स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।
- बच्चे को बेबी पाउडर लगाते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि पाउडर का डिब्बा बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
- बेबी पाउडर को सीधे अपने बच्चे पर न लगाएं। एक कपड़े पर पाउडर को डालें और फिर उसी कपड़े का इस्तेमाल करके पाउडर को बच्चे की स्किन पर हल्के से लगाएं। इसके अलावा बेबी पाउडर को अपने हाथों पर डालें और फिर इसे अपने हाथों पर अच्छे से मिला लें, इसे बच्चे के शरीर पर लगाएं। ऐसा करने से इसके कण हवा में नहीं उड़ेंगे और बच्चे को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
- बच्चे को बेबी पाउडर लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि पंखे, कूलर के ठीक सामने बच्चे को लेटा कर पाउडर न लगाएं। इससे बच्चे के आंख और मुंह में पाउडर जाने की संभावना होती है।
- टैल्कम पाउडर की जगह बच्चों को रैशेज से बचाने के लिए नारियल का तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
