Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
आप भी बच्चे को लगाते है परफ्यूम या डियोड्रेंट, तो जान लें कितनी सही है ये आदत
हम में से तकरीबन हर कोई बाहर जाने से पहले परफ्यूम और डियो का इस्तेमाल करता है। कुछ लोग तो ऐसे भी है जो बच्चे पर भी परफ्यूम लगाना पसंद करते हैं।
कभी आपने ये सोचा है कि इसका असर आपके शिशु के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। जी हां, लोग शिशु पर डियो या परफ्यूम छिड़क तो देते है लेकिन उन्हें नहीं पता होता है कि इसका इस्तेमाल बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। आइए आपको बताते है कि शिशु के स्किन पर परफ्यूम और डियो इस्तेमाल करने से पहले ये जानना जरूरी है कि आपके शिशु के सेहत पर उसका क्या असर पड़ सकता है।

बच्चे को परफ्यूम लगा सकते है या नहीं?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नवजात शिशु की त्वचा काफी सेंसेटिव होती है इसलिए उन्हें परफ्यूम या डिओडोरेंट नहीं लगाना चाहिए। इस सुंगधित पदार्थ में ऐसे केमिकल्स होते हैं, जो उनकी नाजुक त्वचा के लिए हार्मफुल हो सकता है।
बच्चों की पहुंच से रखें दूर
परफ्यूम और डियोड्रेंट जैसी चीजों को बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए। अगर बच्चे गलती से भी परफ्यूम या डियो को आंख, नाक, कान या मुंह में स्प्रे कर लें तो यह बच्चों के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। इतना ही नहीं अगर घर में बहुत ज्यादा छोटे बच्चे हैं तब भी पैरंट्स को परफ्यूम की बॉटल और ढक्कन को दूर ही रखना चाहिए वरना ढक्कन को मुंह में लेने से चोकिंग का खतरा रहता है।
स्किन में जलन होना
परफ्यूम और डियो में ज्वलनशील केमिकल भी मौजूद होते है, जो शिशु की सेंसिटिव स्किन में जलन की वजह बन सकते हैं और बच्चे की स्किन पर रेडनेस, चकत्ते या खुजली जैसी समस्या हो सकती है।
सांस से जुड़ी समस्या होना
अगर बच्चे सीधे परफ्यूम या डियो को स्किन पर स्प्रे कर देते हैं, तो तेज खुशबू के संपर्क में आने से बच्चों को सांस से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।
एलर्जी हो सकती है
शिशु किसी भी तरह की एलर्जी के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं। परफ्यूम या डियो में मौजूद केमिकल के वजह से बच्चों को एलर्जी हो सकती है, जिससे शिशु की त्वचा पर खुजली, सूजन या सांस से जुड़ी समस्या हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
