Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
मां नीता की तरह ईशा अंबानी ने भी अमेरिका में दिया था जुड़वा बच्चों को जन्म, जानें US Citizenship के फायदे
Isha and Akash Ambani are both US citizens since birth : नीता अंबानी ने अपने जुड़वा बच्चों आकाश और ईशा अंबानी को 23 अक्टूबर 1991 में यूएसए में जन्म दिया था। एक इंटरव्यू में नीता अंबानी खुद इस बात का जिक्र कर चुकी हैं। ईशा और आकाश का जन्म आईवीएफ के जरिए हुआ था।
ठीक उसी तरह मुकेश अंबानी की बेटी ईशा ने 19 नवंबर 2022 को अमेरिका के लॉस एंजिलिस में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। इसके एक महीने बाद वे जुड़वा बच्चों को लेकर मुंबई लौटी थी। ईशा ने भी आईवीएफ के जरिए जुड़वा बच्चे आदिया और कृष्णा को जन्म दिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमेरिका में पैदा होने वाले बच्चों को कुछ फायदे मिलते हैं? तो ऐसे में इंडियन पैरेंट्स को बताते हैं कि अमेरिका में जन्में बच्चे को क्या सहुलियत मिलती है।

कभी भी जा सकता है अमेरिका
आपका बच्चा कभी अमेरिका लौटना चाहे, तो वह बिना वीजा के भी अमेरिका जा सकता है। चाहे वह देश में काम करने के लिए हो या शिक्षा के लिए, उन्हें कभी भी B1, B2 या किसी अन्य वीजा की आवश्यकता नहीं होगी। यह अमेरिका या किसी भी अन्य देश में पैदा होने के सबसे बड़े फायदों में से एक है।
अमेरिका के किसी भी कॉलेज में कर सकता है आवेदन
अमेरिकी सिटीजनशिप का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपका बच्चा किसी भी अमेरिकी विश्वविद्यालय में आवेदन कर सकता है, और विभिन्न स्कॉलरशिप का लाभ उठा सकता है। जो केवल अमेरिकी नागरिकों के लिए आरक्षित होती हैं। आम तौर पर, अमेरिकी विश्वविद्यालयों में स्नातक स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को स्कॉलरशिप के लिए खूब मेहनत करनी पड़ती है। अमेरिका में जन्मे बच्चों के लिए देश में स्कॉलशिप लेना आसान हो जाता है। आसान भाषा में कहें तो आपको बच्चों के लिए कम पैसा खर्च करना पड़ेगा।
चुन सकता है अमेरिकन सिटीजनशिप
अमेरिकी इमिग्रेशन कानूनों के अनुसार, आप अपने बच्चे की अमेरिकी नागरिकता को रद्द करने का निर्णय नहीं ले सकते। 18 साल के बाद ये अधिकार सिर्फ बच्चे को मिलता है कि वो अपनी सिटीजनशिप चुन सकें।
यात्रा करने में आसानी
अमेरिकी पासपोर्ट के साथ एक फायदा ये भी जुड़ा हुआ है कि आपका बच्चा बिना टूरिस्ट वीजा लिए अमेरिका के अलग-अलग स्टेट्स में घूम सकता है। अमेरिकन पासपोर्ट बहुत शक्तिशाली होता है ऐसे में 116 देशों में बिना वीजा के यात्रा करने की अनुमति मिलती है। जबकि 47 ऐसे देश हैं जो अमेरिकंस को ऑन अराइवल वीजा देते हैं। इसके अलावा कई एयरपोर्टस पर अमेरिकन सिटीजंस को ज्यादा प्रिफरेंस दी जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
