Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
प्रेग्नेंसी में इस सब्जी को खाने से डिलीवरी के बाद नहीं होगी दूध की कमी, इसे खाने के 5 फायदे जानें
गर्भावस्था हर मां के लिए एक नाजुक स्थिति होती है। इस दौरान हर मां बनने वाली महिला अपने गर्भस्थ शिशु के सेहत को लेकर खूब कोताही बरतती हैं। जैसे कैसे सोना चाहिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इन बातों को लेकर खूब सजग रहती हैं।
प्रेग्नेंसी के दौरान हर महिला के मन में आता तरह-तरह के सवाल आते हैं कि क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? इन्हीं में से एक चीज है जिसे लेकर कई महिलाएं सवाल करती हैं कि प्रेग्नेंसी में कटहल खाया जा सकता है या नहीं? अगर आपके मन में भी ये एक सवाल हैं, तो आइए हम दूर कर देते हैं।

सीमित मात्रा में ही खाएं
हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि प्रेग्नेंसी में कटहल खाया जा सकता है लेकिन इसे डॉक्टर की सलाह पर और कम ही मात्रा में खाना चाहिए।
कटहल में होते हैं ये पोषक तत्व
कटहल में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे विटामिन सी, पोटैशियम, फोलेट, बीटा कैरोटीन और ढेर सारा डाइटरी फाइबर। कटहल इम्यूनिटी मजबूत करने के साथ यह आपमें हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होने देता है।
बीपी रहता है नॉर्मल
प्रेग्नेंसी के दौरान बीपी नॉर्मल रखना बेहद आवश्यक होता है। कटहल के सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाए
पेट की दिक्कत ठीक करता है और सबसे खास बात इसे खाने से एनर्जी मिलती है। कटहल खाने से डिलीवरी के बाद मां के ब्रेस्ट मिल्क जल्दी बनने लगता है।
एनर्जेटिक बनाए रखें
कटहल में मौजूद पोषक तत्व प्रेग्नेंसी के दौरान आपको एनर्जेटिक बनाए रखता है। इसके अलावा यह पेट में बच्चे की ग्रोथ में हेल्प करता है।

प्रेग्नेंसी में कटहल खाना सेफ है?
प्रेग्नेंसी में कटहल खाया जा सकता है लेकिन इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से भी बचना चाहिए। चूंकि कटहल की तासीर गर्म होती है इसलिए प्रेग्नेंसी में इसका सीमित सेवन करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर गर्मी के मौसम में गर्भवती महिला को इसका सेवन कम ही करना चाहिए। इसके अलावा प्रेग्नेंसी में कटहल को बहुत अधिक पकाकर नही खाना चाहिए क्योंकि इसकी वजह से शरीर की गर्मी बढ़ सकती है।
बढ़ जाता है डायबिटीज का खतरा
गर्भावस्था के दौरान कटहल का सेवन करने से डायबिटीज या शुगर से पीड़ित महिलाओं को नुकसान हो सकता है। जो महिलाएं जेस्टेशनल डायबिटीज की समस्या से पीड़ित हैं उन्हें इसे खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि कटहल में भी नेचुरल शुगर पाया जाता है।
कब्ज की समस्या
प्रेग्नेंसी में महिलाएं पहले ही कब्ज से परेशान रहती हैं। कटहल का अधिक मात्रा में सेवन करने से महिलाओं को पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं इसकी वजह से कब्ज की समस्या भी हो सकती है। गर्भावस्था में इसे खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।



Click it and Unblock the Notifications
