Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Jeera Ke Fayde : डिलीवरी के बाद नहीं बन रहा है दूध, जीरे के इस नुस्खे के साथ बढ़ाएं ब्रेस्ट मिल्क
jeera ke fayde: डिलीवरी के तुरंत बाद महिलाओं के शरीर को स्तनपान के लिए तैयार हो जाता है। ब्रेस्ट में पर्याप्त दूध आना बहुत जरूरी होता है क्योंकि मां का दूध ही बच्चे के लिए पोषण और आहार का एकमात्र जरिया होता है। कई बार डिलीवरी के बाद महिलाओं का दूध कई अलग-अलग वजह से नहीं बन पाता है।
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक करीबन 75 फीसदी महिलाएं डिलीवरी के बाद शुरुआती महीनों में ही दूध ना बन पाने के वजह से ब्रेस्टफीडिंग करवाने में असमर्थ होती है।
अगर आपको भी डिलीवरी के बाद ब्रेस्ट में दूध कम आने की शिकायत है तो यहां हम आपको दादी-नानी के जमाने का अजमाया हुआ एक ऐसा नुस्खा बताने जा रहे हैं जो डिलीवरी के बाद मांओं में दूध का उत्पादन बढ़ाएगा, जिससे माएं बच्चे को भरपेट दूध पिला पाएंगी।

दूध बढ़ाने के लिए जीरे का करें ये उपाय
- सबसे पहले एक तवा या कड़ाही में 6 चम्मच जीरे को धीमी आंच में सेंके।
- हल्का सेंक लेने के बाद एक प्लेट में इसे निकाल लें।
- जब जीरा ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सी में डालकर पीस लें और पाउडर बना लें।
- अब जीरा पाउडर को एक कटोरी में निकाल लें।
- फिर एक कटोरी लें और उसमें आधा चम्मच जीरा पाउडर डालें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच शतावरी चूर्ण डालें।
ये है खाने का तरीका
अब जीरा और शतावरी चूर्ण से आपने जो मिश्रण तैयार किया है, उसके सेवन का तरीका भी जान लें। ऊपर मिश्रण की जितनी मात्रा तैयार की है, उसे रोज सुबह खाकर एक गिलास दूध पी लें। आप शाम या रात को भी दूध के साथ इस ले सकती हैं। इस नुस्खे के बाद मां का दूध बनने लगेगा। सात दिनों तक लगातार इस नुस्खे का सेवन आपको करना है।

इन चीजों के सेवन से माएं बढ़ा सकती हैं दूध
- डिलीवरी के पांच से छह दिनों के बाद महिलाओं को ड्राई फ्रूट्स और गुड़ के साथ जीरा की पंजीरी बनाकर खानी चाहिए। जीरा ब्रेस्ट में दूध बनाने में मदद करता है।
प्रेग्नेंसी के दौरान और डिलीवरी के बाद कम से कम 3 से 4 महीने तक दिन में दो बार महिलाएं दूध पिएं।
- ब्रेस्टमिल्क बढ़ाने के लिए खूब सारा दलिया खाएं वो भी दाल के साथ मिलाकर ये बीटा ग्लूकन का अच्छा स्रोत है जो शरीर में प्रोलैक्टिन के लेवल को बढ़ाता है।
- तिल और सौंफ को भूनकर पाउडर बनाकर एकसाथ पानी के साथ लें। आप इसे सब्जी में भी डालकर ले सकती हैं।
- दूध के उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है। हेल्दी स्नैक खाएं और पानी पीती रहें।



Click it and Unblock the Notifications
