Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
गजब! जोधपुर में महिला ने चार मिनट में चार बच्चों को दिया जन्म, क्या होती हैं Quadruplets प्रेग्नेंसी
What is Quadruplets Pregnancy : जोधपुर के सरकारी अस्पताल में एक महिला ने चार नवजात बच्चों को जन्म दिया है। चार बच्चों को एक साथ जन्म देने का ये अनोखा मामला सामने आया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है। इससे भी हैरान करने वाली बात यह है कि महिला ने 1-1 मिनट के अंतराल में चारों बच्चों को जन्म दिया है।
एक साथ इन चार बच्चों को जन्म देने वाली महिला का नाम तुलछा कंवर बताया जा रहा है और वो महिला जैसलमेर की रहने वाली है। महिला के चारों शिशुओं में से दो लड़कियां और दो लड़के हैं। महिला के पति ने बताया कि प्रेग्नेंसी के चौथे महीने में चार बच्चे होने की बात पता चली। प्रेग्नेंसी में कोई दिक्कत न हो इसलिए महिला को जैसलमेर से जोधपुर के उम्मेद राजकीय अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

क्या होती है मल्टीपल प्रेग्नेंसी
एक से ज्यादा बच्चों को जन्म देने की घटना को मेडिकल टर्म में मल्टीपल प्रेग्नेंसी कहा जाता है। इसका मतलब है कि किसी महिला के गर्भ में दो या ज्यादा बच्चे हैं। ये बच्चे एक ही एग या अलग-अलग एग से हो सकते हैं। जब एक साथ पैदा हुए बच्चों को ट्वींस कहते हैं। वहीं तीन बच्चों को ट्रिपलेट्स और चार बच्चों को quadruplet कहा जाता है।
आइडेंटिकल Quadruplet क्या होते हैं?
एक ही एग से पैदा होने वाले बच्चे आइडेंटिकल कहलाते हैं। ऐसा तब होता है जब एक एग एक स्पर्म से फर्टिलाइज होता है। इसके बाद फर्टिलाइज्ड एग दो या ज्यादा हिस्सों में बंट जाता है। ऐसा काफी काफी रेयर होता है।
मल्टीपल प्रेग्नेंसी में खतरे?
- मल्टीपल प्रेग्नेंसी में प्रीमैच्योर डिलीवरी का खतरा ज्यादा होता है।
- मल्टीपल प्रेग्नेंसी से पैदा होने वाले बच्चे अंडरवेट पैदा होते हैं।
- मल्टीपल गर्भधारण करने वाली महिला को जेस्टेशनल डायबिटीज़ होने का खतरा रहता है।
- मल्टीपल प्रेग्नेंसी में प्रेगनेंट महिला को एनीमिया का खतरा रहता है।
- मल्टीपल प्रेग्नेंसी में नॉर्मल डिलीवरी से ज्यादा सी-सेक्शन की ज्यादा संभावना रहती है।
- मल्टीपल प्रेग्नेंसी में दो या दो से ज्यादा बच्चों को जन्म देने वाली मांओं की रिकवरी में समय लगता है।



Click it and Unblock the Notifications
