Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Karwa Chauth 2025: गर्भवती महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं या नहीं? प्रेमानंद महाराज से जानें
Karwa Chauth Vrat In Pregnancy: करवा चौथ का नाम आते ही सुहागिन महिलाओं की आंखों में चमक और दिल में उमंग भर जाती है। इस व्रत का महत्व पति की लंबी उम्र और दांपत्य सुख से जुड़ा है। आज यानी 10 अक्टूबर 2025, दिन शुक्रवार को व्रत है। लेकिन एक सवाल अक्सर हर किसी के मन में आता है अगर महिला गर्भवती हो तो क्या वह करवा चौथ का निर्जल व्रत रख सकती है? क्या इससे मां और शिशु पर कोई प्रभाव पड़ता है? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह व्रत बेहद शुभ है, लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से प्रेग्नेंसी के दौरान लंबे समय तक भूखे-प्यासे रहना जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में महिलाएं उलझन में रहती हैं कि परंपरा निभाएं या स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।
इस पर संत प्रेमानंद महाराज ने महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया है, जिसे हर गर्भवती महिला को जानना चाहिए। साथ ही हेल्थ एक्सपर्ट ने भी अपनी राय दी है। आखिर करवा चौथ के दिन क्या सिर्फ पूजा करना ही काफी है, या फिर उपवास जरूरी है? आइए जानते हैं सच्चाई और ये हर गर्भवती महिला को जानना चाहिए।

करवाचौथ व्रत पर प्रेमानंद महाराज की राय
प्रेमानंद महाराज ने भी इस बारे में बात की और बताया कि गर्भावस्था में कोई भी निर्जला व्रत नहीं रहना चाहिए। क्योंकि आपके पेट में जो बच्चा पल रहा है उसका पोषण आपके द्वारा खाए गए भोजन के द्वारा ही होता है। ऐसे में महाराज जी ने बताया कि बच्चे को जन्म देने वाली महिला का सबसे बड़ा व्रत यही है कि वो इस दौरान गर्भ में पल रहे शिशु के पोषण के बारे में सोचे। उन्होंने ये भी कहा कि जरूरी नहीं कि आप भूखे रहने के बाद ही व्रत का पालन कर सकती हैं ऐसा नहीं है। आप भजन-कीर्तन करें भगवान का नाम लें।
क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?
करवा चौथ व्रत के लिए अब बस कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे में हर महिला सुपर एक्साइटेड है। मगर जो महिलाएं प्रेगेंट हैं वो ये भी सोच रही हैं कि वो कैसे निर्जला व्रत रखें जबकि गर्भवती महिलाओं को तो सेहत का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो गर्भवती महिलाओं को करवा चौथ का व्रत या फिर कोई भी निर्जला व्रत नहीं रखना चाहिए। खासतौर पर उन महिलाओं को जो जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं।
जिन्हें बीपी या शुगर की परेशानी है। जिनका पहले मिसकैरेज हुआ हो या जिनके बच्चे की ग्रोथ में कोई परेशानी हो रही हो। वहीं जो महिलाएं इस दौरान व्रत रख रही हैं वो बीच-बीच में हल्का आहार जैसे फल और नारियल पानी आदि पी सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications