Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कैटरीना-विक्की ने दिखाई बेटे की पहली झलक, रखा खूबसूरत संस्कृत नाम, जानें इसका अर्थ
Katrina Vicky son first look: बॉलीवुड के पावर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अब दो से तीन हो गए हैं। जी हां, 7 नवंबर 2025 को कपल के घर बेटे का जन्म हुआ। अब पूरे दो महीने के बाद कपल ने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए अपने आंखों के तारे की पहली झलक दिखा दी है और प्यारा सा नाम रखा है वो भी रिवील कर दिया है। फोटो के साथ कपल ने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन शेयर किया है।
जैसे ही पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हुआ बधाई देने वालों का तांता लग गया। वहीं हर किसी को कैटरीना-विक्की के बेटे का नाम व उसका अर्थ जानने की भी इच्छा पैदा हो गई है। बता दें कि कपल ने अपने बेटे का सुंदर सा संस्कृत नाम रखा है। आइए जान लेते हैं नाम और उसका अर्थ...

विक्की-कैटरीना ने दिखाई बेटे की झलक
बेटे के जन्म के बाद से ही फैंस उसकी एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब कैटरीना और विक्की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे की एक प्यारी-सी झलक शेयर कर सभी का इंतजार खत्म कर दिया है। हालांकि चेहरे को पूरी तरह से नहीं दिखाया गया है, लेकिन तस्वीर में परिवार की गर्मजोशी और प्यार साफ झलकता है।
फोटो के साथ लिखा भावुक नोट
तस्वीर शेयर करते हुए कपल ने लिखा, "हमारी रोशनी की किरण विहान कौशल। हमारी दुआएं कुबूल हुईं। जिंदगी खूबसूरत है। हमारी दुनिया एक पल में बदल गई। शब्दों में बयां नहीं कर सकते कि हम कितने आभारी हैं।" यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
बेटे के लिए चुना खूबसूरत संस्कृत नाम
कैटरीना कैफ ने विक्की संग शादी कर हिंदू धर्म और उसके रीति-रिवाजों को बखूबी निभाया है। अब कैटरीना और विक्की ने अपने बेटे के लिए एक बेहद खास और अर्थपूर्ण संस्कृत नाम चुना है। कपल ने बेटे का नाम विहान कौशल रखा है। आजकल बॉलीवुड में पारंपरिक और यूनिक नामों का ट्रेंड बढ़ रहा है, और विहान भी उसी कड़ी का हिस्सा है।
'विहान' नाम का अर्थ क्या है?
हर कोई जानना चाहता है कि विहान का अर्थ क्या होता है। बता दें कि विहान संस्कृत भाषा से लिया गया नाम है, जिसका अर्थ होता है- सुबह, भोर, नई शुरुआत और सूर्योदय की पहली किरण। यह नाम उम्मीद, सकारात्मकता और नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।
फैंस और सेलेब्स ने दी बधाइयां
जैसे ही पोस्ट सामने आई, बॉलीवुड सितारों और फैंस ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों की झड़ी लगा दी। हर कोई छोटे से विहान के लिए प्यार और दुआएं भेजता नजर आया।



Click it and Unblock the Notifications
