Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Kiwi In Pregnancy : प्रेगनेंसी में जरुर खाए कीवी, इसे खाने से डिलीवरी तक नहीं होंगी ये परेशानियां
Pregnancy Me Kiwi Khane Ke Fayde : कीवी एक ऐसा खट्टा-मीठा फल है जिसका स्वाद हर किसी को भाता है। खासकर प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपने अनूठे स्वाद के वजह से काफी पसंद आता है। प्रेग्नेंसी में हर महिला को कीवी का फल खाना चाहिए।
कीवी में प्रोटीन, फोलेट, फाइबर, विटामिन ए, सी, आयरन भरपूर मात्रा में होता है। जिसका सेवन करने से महिलाएं प्रेग्नेंसी में सेहतमंद रहती है। आइए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में कीवी खाने के क्या फायदे होते हैं?

प्रेगनेंसी में कीवी खाना चाहिए?
कीवी में विटामिन सी और के भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद फोलेट बच्चे के ब्रेन डवलपमेंट में भूमिका निभाता हैं। कीवी खाने से बच्चे में न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट से बचाव होता है।
इम्यून सिस्टम बेहतर होता है
कीवी में विटामिन सी खूब होता है। यह इम्युनिटी को बढ़ाने के साथ ही आपको एनर्जेटिक बनाए रखने में भी मदद करता है। इसे खाने से आप बीमारियों से दूर रहेंगी।
डायजेस्टिव सिस्टम को करता है तेज
कीवी में खूबडाइटरी फाइबर होता है जो डायजेस्टिव सिस्टम को तेज करता है और कब्ज की समस्या से बचाता है। गर्भावस्था में महिलाएं कब्ज से परेशान होती हैं। कीवी खाने की स्टूल नरम निकलता है और पेट दर्द, ब्लोटिंग जैसी समस्याएं भी नहीं होती हैं।
डायबिटीज को रखता है कंट्रोल
कीवी एक कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फल है। 100 ग्राम कीवी में 5 ग्राम ग्लूकोज होता है। जो आपके डायबिटीज को नियंत्रण में रखता है। कीवी में खूब विटामिन सी होता है। यहआयरन अवशोषण में खूब मदद करता है। गर्भावस्था के दौरान पर्याप्त मात्रा में इसका सेवन करने से मां और बच्चे को एनीमिया का खतरा नहीं रहता है।
कीवी में होता है खूब विटामिन सी
कीवी में खूब विटामिन सी होता है। यह आयरन अवशोषण में खूब मदद करता है। गर्भावस्था के दौरान पर्याप्त मात्रा में इसका सेवन करने से मां और बच्चे को एनीमिया का खतरा नहीं रहता है।
इन बातों का ध्यान रखें
- प्रेगनेंसी में दिनभर में एक या दो कीवी ही खाएं।
- कीवी खाने से कभी कभी उल्टी, दस्त, या जी मचलने पेट में दर्द और जलन का कारण भी बन सकता है। इसलिए इसे ज्यादा खाने से बचे।
- जिनको पहले से एलर्जी की समस्या है वो कीवी खाने से परहेज करें।



Click it and Unblock the Notifications