Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
केएल राहुल ने रखा है बेटी का सबसे हटकर नाम, बेहद ही खूबसूरत है इसका मतलब
KL Rahul daughter Name Evaarah Meaning: अथिया शेट्टी और टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने अपनी बेटी का नाम अनाउंस कर दिया है। शुक्रवार, 18 अप्रैल को कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी नन्हीं परी की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'इवारा' रखा है। इस खास मौके पर अथिया ने एक खूबसूरत कैप्शन में लिखा, "हमारी बेबी गर्ल, हमारी सबकुछ है। इवारा - गिफ्ट ऑफ गॉड।"

इवारा नाम का मतलब
अथिया और राहुल की बेटी का पूरा नाम इवारा विपुला राहुल है। कपल ने न सिर्फ नाम बताया बल्कि उसका गहरा और भावनात्मक अर्थ भी साझा किया। 'इवारा' का मतलब है 'ईश्वर का उपहार', वहीं 'विपुला' नाम अथिया की नानी के सम्मान में रखा गया है, और 'राहुल' बेटी के पिता का नाम है। इस तरह बेटी का नाम तीन पीढ़ियों को जोड़ने वाला और बेहद भावपूर्ण बन गया है।
गौरतलब है कि अथिया शेट्टी ने 24 मार्च 2025 को अपनी बेटी को जन्म दिया था। बेटी के जन्म की जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। यह कपल तब से ही फैंस के बीच चर्चा में है, और अब नाम के ऐलान के बाद से सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है।
नवंबर 2024 में शेयर की थी गुड न्यूज
अथिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर 8 नवंबर 2024 को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए साझा की थी। उन्होंने लिखा था, "हमारा खूबसूरत वरदान जल्द आने वाला है, 2025"। दिलचस्प बात यह है कि केएल राहुल की शादी और पहली संतान की खबर दोनों ही बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ठीक पहले सामने आई।
4 साल किया एक दूसरे को डेट
अथिया और राहुल की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। दोनों ने लगभग चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 23 जनवरी 2023 को शादी की। शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल थे।
बात करें अथिया के करियर की, तो उन्होंने साल 2015 में फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह 'मुबारकां' और 'मोतीचूर चकनाचूर' जैसी फिल्मों में नजर आईं। हालांकि शादी के बाद उन्होंने अब तक कोई नई फिल्म साइन नहीं की है और फिलहाल परिवार के साथ खुशहाल समय बिता रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
