Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
बेबी के कान का मैल साफ करते समय न करें गलतियां, रहे एक्स्ट्रा अलर्ट
जब एक कपल पैरेंट बनता है तो उनके हिस्से कई सारी जिम्मेदारियां आती हैं। अपने नन्हे से शिशु की हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान उन्हें ही रखना होता है। इन्हीं में से एक है बेबी की क्लीनिंग का पूरी तरह से ख्याल रखना। अमूमन पैरेंट्स बच्चे को नहलाकर उसे क्लीन तो करते हैं, लेकिन कानों की
सफाई पर अक्सर उनका ध्यान ही नहीं जाता है, जबकि यह भी उतना ही आवश्यक है। बड़ों की तरह ही बच्चों के कानो में भी ईयरवैक्स का निर्माण होता है। यह सामान्य है और इससे बच्चे को कोई नुकसान भी नहीं होता है। लेकिन कई बार बच्चे कान खुजलाने से लेकरर दर्द का अनुभव करते हैं तो ऐसे में कानों को साफ करना जरूरी हो जाता है।

बेबी के कान साफ करते समय सावधानी बरतना बेहद आवश्यक होता है। अगर इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता है तो इससे बच्चे के कान में चोट लगने की संभावना काफी बढ़ जाती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बेबी के कानों को साफ करने के कुछ आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं-
गर्म पानी का करें इस्तेमाल
बेबी के कानों को क्लीन करने का सबसे आसान व सुरक्षित तरीका माना जाता है गर्म पानी का इस्तेमाल करना। जब आप अपने शिशु को नहला रहे हों, तब आप किसी साफ वॉशक्लॉथ को गर्म पानी से गीला करें। ध्यान दें कि पानी इतना भी गर्म ना हो कि उससे शिशु की त्वचा को कोई नुकसान हो। अब आप इस वॉशक्लॉथ की मदद से धीरे से बच्चे के कानों के पीछे और प्रत्येक कान के बाहर पोंछे। ख्याल रहें कि कभी भी वॉशक्लॉथ को कभी भी अपने बेबी के कान के अंदर न डालें।
ईयर ड्रॉप्स की लें मदद
आप डॉक्टर द्वारा लिखे गए ईयर ड्रॉप्स की मदद से भी बेबी के कानों की क्लीनिंग कर सकते हैं। इसके लिए आप बेबी को एक करवट लेकर लिटाएं और ईयर ड्रॉप्स उसके कान में डालें। अपने बेबी को 10 मिनट तक लेटे रहने दें। इसके बाद आप बेबी को इस तरह से रोल करें कि बूंदों वाली साइड नीचे की ओर हो। अपने बच्चे के कान से कान की बूंदों को टिश्यू पर गिरने दें। अब आप दूसरे कान में भी इसी तरह ईयर ड्रॉप्स डालकर उसे कानों को क्लीन करें।

इन बातों का रखें ध्यान
जब आप बेबी के कानों की सफाई कर रहे हैं तो आपको कुछ छोटे-छोटे टिप्स पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए-
• कभी भी बेबी के कान में कॉटन स्वैब आदि का इस्तेमाल ना करें। अगर आपको कान के अंदर ईयरवैक्स दिखाई देता है, तो आपको इसे हटाने की जरूरत नहीं है।
• कभी भी बच्चे के कान को बहुत जोर से या दबाव के साथ क्लीन ना करें। इससे बच्चे के कान में चोट लग सकती हैं।
• यदि आपको बेबी के कान के बाहर कोई मोमी बिल्डअप या डिस्चार्ज दिखाई देता है, तो इसे धीरे से पोंछने के लिए एक गर्म, गीले कपड़े का उपयोग करें।
• कभी भी बेबी के कानों में खुद से कुछ ना डालें। इससे बच्चे के ईयर ड्रम को नुकसान पहुंच सकता है।
• कभी भी बेबी के कानों के अंदर किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल न करें।
• बेबी को कान को बार-बार साफ करने से भी बचें। इससे भी बच्चे की सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।
• अगर बेबी बार-बार अपने कान खुजला रहा है या फिर लगातार रो रहा है तो ऐसे में बेहतर होगा कि आप उसे एक बार डॉक्टर के अवश्य दिखाएं।
शिशुओं में इयरवैक्स बिल्डअप का क्या कारण है?
शिशुओं में अमूमन इयरवैक्स बिल्डअप नहीं होता है। आमतौर पर, ईयर कैनाल सही मात्रा में ईयरवैक्स बनाता है जिसकी उसे जरूरत होती है। लेकिन कुछ मामलों में, अतिरिक्त ईयरवैक्स बिल्डअप सुनने में बाधा उत्पन्न कर सकता है, या दर्द या परेशानी का कारण बन सकता है और इसके पीछे कुछ कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। मसलन-
• बेबी के कानों को क्लीन करने के लिए कॉटन स्वैब का इस्तेमाल करना। ये वैक्स को वापस अंदर की ओर धकेलते हैं और इसे हटाने के बजाय बिल्डअप का कारण बनते हैं।
• अगर बेबी बार-बार कान में उंगली डालता है, तो इससे भी वैक्स कान में अंदर की धकेला जाता है और ऐसे में बिल्डअप हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
