Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
प्रेग्नेंसी में सिर में खुजली ने कर दिया हैं परेशान , तो जान लें इसकी वजह
प्रेग्नेंसी के दौरान एक महिला में बहुत सारे बदलाव आते हैं। उसके शरीर से लेकर स्लीपिंग पैटर्न आदि बदल जाते हैं। लेकिन ऐसी कई महिलाएं होती हैं, जिन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान स्कैल्प में इचिंग या खुजली होती है। उन्हें समझ नहीं आता है कि ऐसा क्यों हो रहा है। अक्सर इस स्थिति में महिला बार-बार अपने हेयर प्रोडक्ट्स को बदलती रहती है। जबकि वास्तव में आपको सबसे पहले इसके कारणों के बारे में जानना चाहिए।
प्रेग्नेंसी के दौरान सिर में खुजली होने के कई कारण हो सकते हैं। मसलन, इस दौरान महिला के शरीर में बहुत तेजी से हार्मोनल परिवर्तन होते हैं। इसके अलावा, स्कैल्प इश्यूज या फिर तनाव आदि के कारण भी प्रेग्नेंसी में सिर में खुजली हो सकती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही कारणों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी वजह से आपको प्रेग्नेंसी के दौरान सिर में खुजली हो सकती है-

हार्मोनल चेंज होना
प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के शरीर में बहुत तेजी से हार्मोनल बदलाव होते हैं। इन हार्मोनल बदलावों से सीबम की क्वालिटी पर असर पड़ता है। जिसके कारण आपको कभी-कभी खुजली हो सकती है। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि हर महिला को सिर में खुजली हो। कई बार हार्मोनल बदलावों के कारण महिला को मतली, उल्टी और मूड स्विंग्स आदि भी हो सकते हैं।
ड्राई स्किन की समस्या
चूंकि प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लड वॉल्यूम बढ़ जाता है, जिसके कारण स्किन व स्कैल्प में रूखापन आने लगता है। इस ड्राईनेस के कारण स्कैल्प में खुजली हो सकती है। इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि प्रेग्नेंसी के दौरान आप अपनी स्कैल्प की नमी का अतिरिक्त ख्याल रखें। इतना ही नहीं, स्कैल्प और स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने के कारण भी आपको हल्की इचिंग हो सकती है।
स्किन कंडीशन
कई बार प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को कुछ स्किन कंडीशन जैसे एक्जिमा या सोरायसिस आदि की प्रोब्लम हो सकती है। ऐसे में सिर में खुजली होना बेहद आम बात है। अगर ऐसी कोई समस्या है तो ऐसे में आपको डॉक्टर से मिलकर तुरंत इलाज करवाने की जरूरत हो सकती है।
डिहाइड्रेशन होना
प्रेग्नेंसी के दौरान एक महिला की खाने-पीने की आदतें काफी बदल जाती हैं। कई बार ऐसा होता है कि महिला का कुछ भी खाने-पीने का मन नहीं करता है। जब आप सही ढंग से खाना नहीं खाती हैं या फिर पर्याप्त पानी नहीं पीती हैं तो ऐसे में आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है। जिससे आपकी स्कैल्प में खुजली हो सकती है।
स्कैल्प हाइजीन का ख्याल ना रखना
जब प्रेग्नेंसी में आप थका हुआ महसूस करती हैं तो यह हो सकता है कि आप खुद का सही ढंग से ख्याल ना रखें। ऐसे में जब आप स्कैल्प हाइजीन का सही ढंग से ख्याल नहीं रखती हैं तो इससे आपको स्कैल्प में बहुत अधिक पसीना या ऑयल आ सकता है। जिससे आपको खुजली की समस्या हो सकती है। इसलिए, समय-समय पर अपने बालों को वॉश करें और उसकी सही तरह से केयर करें।



Click it and Unblock the Notifications
