Latest Updates
-
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें; वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत -
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए रामबाण हैं ये 5 देसी नुस्खे, आज ही आजमाएं -
आपके 'नन्हे कान्हा' और 'प्यारी राधा' के लिए रंगों जैसे खूबसूरत और ट्रेंडी नाम, अर्थ सहित
डिलीवरी के बाद पहनें एब्डॉमिनल बेल्ट, होंगे ये पांच फायदे
मां बनना किसी भी स्त्री के लिए एक नया जन्म होता है। डिलीवरी के दौरान महिला को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालांकि, उसकी समस्या यहीं पर खत्म नहीं होती है। बच्चे के जन्म के बाद महिला का वजन बढ़ना और कमर में दर्द आदि की समस्या भी हेती है। ऐसे में अक्सर महिलाएं इसे इग्नोर करती हैं।
जबकि वास्तव में उन्हें इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस स्थिति में पेट की बेल्ट अर्थात् एब्डॉमिनल बेल्ट पहनना अच्छा विचार हो सकता है। यह पेट के निचले हिस्से को एक सपोर्ट प्रदान करता है, जिससे उन्हें चलने-फिरने व काम करने में आसानी होती है। साथ ही साथ, उनके दर्द में भी आराम होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम प्रसव के बाद एब्डॉमिनल बेल्ट पहनने से मिलने वाले कुछ फायदों के बारे में बता रहे हैं-

एब्डॉमिनल बेल्ट के क्या फायदे हैं?
डिलीवरी के बाद हर महिला को एब्डॉमिनल बेल्ट अवश्य पहननी चाहिए। चाहे आपकी डिलीवरी नार्मल हो या फिर सिजेरियन। इससे आपको कई फायदे मिल सकते हैं। मसलन-
• सिजेरियन डिलीवरी के बाद अगर एब्डॉमिनल बेल्ट का इस्तेमाल किया जाए तो इससे मसल्स और शरी के अंगों को एक सपोर्ट मिलता है।
• अगर आप डिलीवरी के बाद एब्डॉमिनल बेल्ट का इस्तेमाल करती है तो इससे दर्द से भी काफी हद तक राहत मिलती है।
• एब्डॉमिनल बेल्ट उनके पोश्चर को भी बेहतर बनाता है। नई मां को अपने शिशु को बार-बार दूध पिलाना होता है, जिससे उनका बॉडी पोश्चर गड़बड़ा जाता है और शरीर में दर्द की शिकायत होती है। लेकिन एब्डोमिनल बेल्ट पहनने से आपको अपने पोश्चर में मेंटेन करने में मदद मिलेगी। साथ ही साथ, पीठ दर्द से भी राहम मिलेगी।
• डिलीवरी के बाद महिला को ना चाहते हुए भी एक्टिव होना पड़ता है। लेकिन वास्तव में उनका शरीर इसकी इजाजत नहीं देता है। उन्हें पेट के आसपास कमजोरी महसूस होती है। लेकिन जब वे एब्डॉमिनल बेल्ट पहनती हैं तो इससे उनकी बॉडी को एक सपोर्ट मिलता है और उनके लिए मूव करना अधिक आसान हो जाता है।
• अधिकतर महिलाओं को प्रसव के बाद वजन बढ़ने और पेट फूलने की शिकायत होती है, लेकिन एब्डॉमिनल बेल्ट पहनने से पेट उतना तेजी से बढ़ता नहीं है।
एब्डॉमिनल बेल्ट पहननी कब शुरू करें?
अधिकतर महिलाएं इस असमंजस में रहती हैं कि उन्हें डिलीवरी के बाद कब से एब्डॉमिनल बेल्ट पहननी शुरू करनी चाहिए और इसे कब तक पहना जाना चाहिए। अगर आप चाहें तो प्रसव के कुछ समय के बाद से ही इस बेल्ट को पहन सकती हैं। अगर आपकी नॉर्मल डिलीवरी है तो आप करीबन छह सप्ताह बाद तक इसे पहन सकती हैं, वहीं सिजेरियन डिलीवरी वाली महिलाओं को लगभग तीन महीने तक इसका इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
एब्डॉमिनल बेल्ट को किस तरह पहनें?
एब्डॉमिनल बेल्ट पहनना एक नई मां के लिए काफी अच्छा है, लेकिन उसे इसे सही तरह से पहनना भी आना चाहिए। अगर आप चाहें तो इसे पूरे दिन आसानी से पहन सकती हैं। ध्यान रखें कि इसे पहनने के बाद पेट पर बहुत अधिक दबाव ना डालें। साथ ही, खाना खाने से पहले भी इसे उतार दें। लगातार अगर आप कई घंटों तक इसे पहनती हैं तो इससे आपको रेडनेस, रैशेज या इचिंग की समस्या हो सकती है। इसलिए बीच-बीच में इसे उतार देना सही रहता है। साथ ही, इसे पहनकर रात में सोना नहीं चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications











