Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
कहीं इस खास वजह से तो अपने कान और सिर नहीं खुजला रहा आपका बेबी?
शिशु हर दिन के साथ बढ़ते हैं और उनमें कुछ बदलाव नजर आते हैं। जब शिशु को जन्म होता है तो ऐसे में वे हरदम सोते हुए ही नजर आते हैं। हालांकि, समय के साथ जब वे बढ़ते हैं तो ऐसे में हर दिन नई चीजें सीखते हैं। इसमें वे ऐसी भी कई चीजे करते हैं, जो आप चाहते हैं कि वे न करें। आपने अपने बेबी को कभी ना कभी अपने कानों को खुजलाते हुए या फिर सिर के साइड में रब करते हुए अवश्य देखा होगा। आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि वे ऐसा क्यों करते हैं।
बच्चे के अपने कानों को रगड़ने या फिर उन्हें पुल करने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। कई बार यह बिल्कुल भी नुकसानदायक नहीं होता है तो कभी-कभी आपको सतर्क हो जाना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम इसके पीछे के कारणों को जानने की कोशिश करेंगे-

1. खुद को शांत करने की कोशिश करना
कान को रगड़ना बेबी का अपना एक तरीका होता है, जिसमें वे खुद को अधिक सूदिंग फील करवाने की कोशिश करते हैं। अगर आपको अपने शिशु में कोई दर्द या समस्या नहीं दिख रही है तो हो सकता है कि वह आराम महसूस करने के लिए अपने कान या सिर को रगड़ रहा हो। खासतौर से, अगर बच्चा थका हुआ है तो वह ऐसा कर सकता है।
2. सर्दी लगना
अगर आपका बेबी कान या सिर को रब करने के साथ-साथ रो रहा है, तो हो सकता है कि उसे दर्द हो रहा हो और सर्दी लगने या फिर इंफेक्शन के कारण भी हो सकता है। ऐसे में बच्चा ना केवल अपने कान और सिर को रब करता है, बल्कि उसे सोने में भी कठिनाई हो सकती है। वह अधिक चिड़चिड़ा हो सकता है। संभव है कि वह ठीक तरह से फीड भी ना करे और बार-बार रोता रहे। इस स्थिति में आपको एक बार डॉक्टर से अवश्य मिलना चाहिए।
3. अपनी बॉडी को जानना
शिशु धीरे-धीरे खुद को जानते हैं। जब बच्चे हाथ हिलाना शुरू करते हैं तो कई बार गलती से खुद को मार लेते हैं या फिर जब वे कानों को छूते हैं तो यह उन्हें नया सा लग सकता है। चूंकि उनकी पिनर ग्रिप मजबूत होती जा रही है, इसलिए आपका शिशु अपने कानों को छू सकता है, खींच सकता है या खेल सकता है, यह एक अस्थायी आदत बन सकती है। लकिन जैसे ही कोई अन्य चीज उनका ध्यान आकर्षित करेगी वे अपने कानों को छूना बंद कर देंगे। हो सकता है कि फिर उन्हें अपने पैर की उंगलियों के साथ खेलने में मजा आने लगे।
4. इयर इंफेक्शन होना
बेबी में इयर इंफेक्शन होना आम बात है। इसके बार अक्सर बच्चे अपने कान को बार-बार रगड़ते हैं। इयर इंफेक्शन तब होता है जब ईयरड्रम के पीछे की जगह में तरल पदार्थ होता है, और इससे बेबी को दर्द के साथ-साथ बुखार, चिड़चिड़ापन और सोने में कठिनाई हो सकती है। इस स्थिति में लापरवाही बरतने से बच्चे के कानों पर बुरा असर पड़ सकता है।
5. दांत निकलना
जब शिशु के दांत निकल रहे होते हैं, तो वे अपने कान रगड़ते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जैसे-जैसे दांत आने लगते हैं, मसूढ़ों और जबड़े में दबाव और दर्द हो सकता है जो कानों तक पहुंच सकता है। अगर आपको लगता है कि आपके बच्चे के दांत निकल रहे हैं, तो कान रगड़ने के अलावा, आपको अन्य लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं, जैसे कि अधिक लार आना, बार-बार वस्तुओं को काटना या कुतरना और चिड़चिड़ापन आदि। यह प्रभाव कुछ वक्त तक रह सकता है।
6. बेबी की स्किन में खुजली होना
हो सकता है कि जब आपका शिशु अपने कानों को खींच रहा हो या रगड़ रहा हो तो उसे खुजली हो रही हो। बड़ों की तरह ही शिशुओं की त्वचा भी कई कारणों से रूखी हो सकती है। आपके बच्चे के कान और सिर के आसपास की नाजुक त्वचा भी रूखी हो सकती है। इस रूखी स्किन के पीछे तापमान में परिवर्तन होना, एयर कंडीशनर का ज्यादा इस्तेमाल, बच्चे को अधिक नहलाना, साबुन या डिटर्जेंट आदि कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
