Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Lohri Wishes For New Born Baby: नन्हे फरिश्ते की पहली लोहड़ी पर दें प्यार भरी बधाइयां और आशीर्वाद
Lohri Wishes For New Born Baby: घर में नन्हे मेहमान का आना किसी चमत्कार से कम नहीं होता, और जब उसकी पहली लोहड़ी जैसे खुशियों भरे त्योहार से होती है, तो जश्न दोगुना हो जाता है। आज लोहड़ी मनाई जा रही है जो सिर्फ आग, रेवड़ी और मूंगफली का पर्व नहीं है, बल्कि यह नई शुरुआत, खुशहाली और जीवन में रोशनी लाने का प्रतीक है। ऐसे में जब घर में एक प्यारा सा बेबी मुस्कुराता है, तो ये त्योहार और भी खास बन जाता है। अगर आपके घर या किसी अपने के घर में हाल ही में एक नन्हा फरिश्ता आया है, तो उसकी लोहड़ी सेलिब्रेशन को प्यार भरे शब्दों से और यादगार बनाया जा सकता है।
इस मौके पर भेजी गई शुभकामनाएं सिर्फ शब्द नहीं होतीं, बल्कि उसमें ढेर सारा आशीर्वाद, दुआएं और उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं छुपी होती हैं। इस लोहड़ी पर हम आपके लिए लेकर आए हैं न्यू बोर्न बेबी के लिए शुभकामनाें जो माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान और बच्चे के जीवन में खुशियों की शुरुआत करेंगे।

New Born Baby Lohri Wishes (Hindi)
इस लोहड़ी पर आपके नन्हे फरिश्ते के जीवन में खुशियों की आग हमेशा जलती रहे। उसका हर दिन प्यार, मुस्कान और कामयाबी से भरा हो।
नन्हे से दिल में बड़े-बड़े सपने पलें और जिंदगी में हमेशा खुशियों की पतंगें उड़ती रहें। आपके बेबी को उसकी पहली लोहड़ी की ढेरों शुभकामनाएं।
जैसे लोहड़ी की आग अंधेरा दूर करती है, वैसे ही आपका बच्चा आपकी जिंदगी को रोशन करता रहे। पहली लोहड़ी की बहुत-बहुत बधाई।
इस लोहड़ी पर ईश्वर से दुआ है कि आपका नन्हा सितारा हमेशा स्वस्थ, खुश और सफल रहे।
आपके आंगन में आई ये किलकारी हर पल खुशियों का संगीत बजाती रहे। नन्हे मेहमान को पहली लोहड़ी की ढेर सारी बधाइयां।
जिस तरह लोहड़ी नई शुरुआत का प्रतीक है, वैसे ही आपके बच्चे की जिंदगी भी नई उम्मीदों से भरी हो।
ये पहली लोहड़ी आपके नन्हे राजकुमार/राजकुमारी के लिए ढेर सारी खुशियां और सौभाग्य लेकर आए।
ईश्वर आपके लाडले को लंबी उम्र, अच्छी सेहत और अपार खुशियां दें। लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं।
इस लोहड़ी पर आपके घर में आई सबसे प्यारी सौगात को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।
आपके नन्हे बच्चे की जिंदगी भी लोहड़ी की आग की तरह हमेशा उजली और गर्मजोशी से भरी रहे। पहली लोहड़ी मुबारक हो।
Lohri Quotes For New Born Baby
"नवजात शिशु की पहली लोहड़ी उसके जीवन की सबसे प्यारी शुरुआत होती है।"
"जिस घर में नन्हा बच्चा होता है, वहां हर दिन लोहड़ी जैसा होता है।"
"पहली लोहड़ी, पहली मुस्कान और ढेर सारा प्यार - यही है बचपन की सबसे बड़ी सौगात।"
"नन्हे कदमों से चलकर आने वाली खुशियाँ ही असली लोहड़ी होती हैं।"
"आपका बेबी आपकी जिंदगी की सबसे सुंदर आग है, जो हर अंधेरा जला देती है।"
WhatsApp, Facebook & Instagram Captions
हमारी जिंदगी की सबसे प्यारी लोहड़ी - हमारे नन्हे बेबी के साथ
पहली लोहड़ी, पहली मुस्कान और ढेर सारी खुशियाँ
इस लोहड़ी पर हमारे घर आई सबसे खूबसूरत सौगात
नन्हा सा सितारा, खुशियों का उजाला - Happy Baby's First Lohri
लोहड़ी की आग से भी ज़्यादा गर्म है हमारे बेबी का प्यार
पहली लोहड़ी, ढेर सारी किलकारियाँ और अनगिनत खुशियाँ
Our bundle of joy celebrating his/her first Lohri
लोहड़ी की मिठास से भी प्यारा हमारा नन्हा फरिश्ता
Lohri Shayari For New Born Baby
नन्हे कदमों से खुशियाँ घर में आई हैं,
लोहड़ी संग मुस्कानें भी लाई हैं।
तुम्हारी पहली लोहड़ी पर दुआ यही है,
जिंदगी में कभी ग़म ना छाई हैं।
लोहड़ी की आग में सजे सपने सारे,
नन्हे मेहमान के हों उजले सितारे।
हर दिन खुशियों से भरा रहे जीवन,
मिले प्यार दुनिया का तुम्हें ढेर सारे।
चंद सी मुस्कान, फूल सा चेहरा,
नन्हा सा दिल और सपना सुनहरा।
पहली लोहड़ी पर दुआ यही है,
हर कदम पर मिले खुशियों का पहरा।
नन्हे फरिश्ते की आई पहली लोहड़ी,
खुशियों से भर जाए इसकी हर जोड़ी।
भगवान करे जीवन में इसके,
कभी न आए कोई मुश्किल घड़ी।
इस लोहड़ी की पावन अग्नि,
तेरे जीवन को रोशन करे।
नन्हे सितारे, हर जन्म में,
तेरी किस्मत चमकता रहे।



Click it and Unblock the Notifications
