Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Mahashivratri Vart Rules : अगर गर्भवती महिलाएं रख रही हैं महाशिवरात्रि का व्रत, तो इन बातों का रखें ध्यान
Fasting Tips For Pregnant Women : 8 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व है। इस दिन भगवान शिव के भक्त व्रत रखकर पूजा अर्चना करते हैं। इस दिन कई गर्भवती महिलाएं भी श्रेष्ठ संतान की चाह में भोलेनाथ का व्रत रखेगी। वैसे तो उपवास रखने के कई फायदे होते हैं, लेकिन गर्भावस्था व्रत रखते हुए महिला को बेहद सावधानी बरतनी होती है। क्योंकि भूखें रहने की वजह से पेट में पल रहे शिशु को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
अगर आप या आपके परिवार में कोई प्रेग्नेंसी की हालत में व्रत रखने का सोच रहा हैं तो आपको डॉक्टर की एक बार सलाह जरूर लेनी चाहिए।

आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी में व्रत रखते हुए किन बातों का कि ध्यान रखना चाहिए?
प्रेग्नेंसी में व्रत रखना चाहिए या नहीं?
प्रेगनेंसी की हालत में ज्यादातर डॉक्टर महिलाओं को व्रत अवॉइड करने की सलाह देते हैं खासकर जो महिलाएं फर्स्ट ट्राइमेस्टर में हैं उन्हें तो व्रत रखने से परहेज करना चाहिए क्योंकि शुरुआती महीनों में उल्टी, घबराहट, जी मचलाना, सिर दर्द ,कमजोरी जैसी परेशानियां ज्यादा रहती हैं। ऐसे में शरीर को एनर्जी के लिए अच्छा खान पान रखने की जरुरत होती है।
इसके अलावा थर्ड ट्राइमेस्टर में भी व्रत रखना मां और बच्चे के सेहत के लिहाज सही नहीं माना जाता है। जिन महिलाओं में खून की कमी होती है या डायबिटीज की समस्या से गुजर रही होती है। उनके लिए इस हालत में व्रत नहीं रखना चाहिए। हालांकि अगर आपकी प्रेग्नेंसी में किसी तरह की कॉम्पिलेकशन नहीं हैं, तो आपको विशेषज्ञों की सलाह पर व्रत रखना चाहिए।
गर्भवती महिलाएं व्रत के दौरान इन चीजों का रखें विशेष ख्याल
- व्रत रखते हुए निर्जला व्रत नहीं रखें।
- हर 2 घंटे के अंतराल पर फलाहारी लें और हाइड्रेशन के लिए नारियल पानी, जूस पीएं ताकि शरीर को पोषक तत्वों के साथ एनर्जी भी बरकरार रहें।
- तली भुनी चीजों से परहेज करें, वरना तबीयत बिगड़ सकती है।
- चाय और कॉफी का सेवन करने से बचें।
- सेंधा नमक का सेवन करें इससे कमजोरी दूर हो सकती है।
- व्रत के दौरान अपने बच्चे के मूवमेंट को भी मॉनिटर करते रहें।
- साबूदाना, सिंघाड़े का आटा और ड्राय फ्रूट जैसी चीजें खाएं, इनमें खूब फाइबर होता है। पेट भरा-भरा रहता है।
- ब्रेकफास्ट में मिल्क शेक या फ्रूट योगर्ट जैसी चीजें खाएं।
- बहुत ज्यादा शुगर या नमक का सेवन करने से बचे क्योंकि इस शरीर से बहुत पानी निकलता है, जो ड्रिहाइड्रेशन की समस्या कर सकता है।



Click it and Unblock the Notifications