Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Makar Sankranti 2024: उत्तरायण पर हुआ है बेटा, तो उसे दें सूर्य देव के ये सुंदर और तेजस्वी नाम
Modern Or Unique Hindu Baby Boy Names Meaning Sun Check Full List : हर साल 14 या 15 जनवरी, 2024 को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। पौष मास सूर्य उत्तरायण होकर जब धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब पूरे देशभर में मकर संक्रांति के त्योहार को आस्था के पर्व के रुप में मनाया जाता है।
वैसे तो साल में 12 संक्रांतियां पड़ती है लेकिन मकर संक्रांति को हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व है इसी के साथ जो लोग इस दिन स्नान-दान करते हैं उसका फल भी कई गुना अधिक मिलता है।

ऐसे में इस खास मौके जन्म लेने वाले बच्चे बहुत-ही भाग्यशाली माने जाते हैं। अगर आपके घर भी इस शुभ दिन नन्हा मेहमान आया हैं तो आप अपने बच्चे का सूर्य देव से जुड़े हुए कुछ खास नाम रख सकते हैं।
मकर संक्रांति का पर्व सूर्य देव को समर्पित है इसलिए इस त्योहार से जुड़े सभी नाम सूर्य देव पर ही आधारित होते हैं। हिंदू धर्म में सूर्य देव को बहुत माना और पूजा जाता है और आप उनके नामों में से कोई एक नाम अपने बेटे के लिए देख सकते हैं।
अभ्युदित : यदि आप 'अ' अक्षर से अपने बेटे के लिए नाम देख रहे हैं, तो आपके लिए इस लिस्ट में अभ्युदित नाम है। इसका मतलब होता है उगता हुआ सूरत।
अहान: इसके अलावा इस लिस्ट में अहान नाम भी है। इस नाम का मीनिंग है दिन और आकाश।
आरुष : बेटे का नाम आरुष भी रख सकते हैं। इस नाम का अर्थ होता है सूरज।
अंशुल: अंशुल नाम का मीनिंग होता है चमक और रोशनी।
आदवन : यह नाम बहुत-ही यूनिक और मॉर्डन भी है। नाम की तरह इसका अर्थ भी बहुत ही अच्छा है। आदवन नाम का अर्थ है - सूर्य के समान तेज वाला, चमकता हुआ, प्रकाशमय।
आदिदेव : आप अपने बेबी के लिए आदिदेव नाम भी चुन सकते हैं। इसका अर्थ सूर्य, सर्वोच्च ईश्वर होता है।
आदित : आदित नाम का मतलब होता है शिखर, सूर्य के स्वामी और प्रथम।
जयिन: जयिन नाम भी बेटा के लिए अच्छा रहेगा। इसका मतलब होता है विजेता।
चित्रथ : जिस व्यक्ति में सूर्य की तरह तेज और क्षमता होती है, उसे चित्रथ कहते हैं। चित्रथ नाम ट्रेडिशनल नामों की लिस्ट में आता है।
ईशान : भगवान शिव, सूरज, भगवान विष्णु, अग्नि और सूर्य, शासक, उदार और समृद्धि को ईशान कहते हैं। आपके बेटे के लिए ये नाम बहुत बढ़िया रहेगा।
कवीर : सूर्य देव को भी कवीर के नाम से जाना जाता है। अगर आपके बेटे का नाम 'क' अक्षर से निकला है तो आप उसे कवीर नाम दे सकते हैं।
मिहिर : बेटे के लिए मिहिर नाम भी बहुत अच्छा रहेगा। इस नाम को आप यूनीक नामों की लिस्ट में रख सकते हैं। मिहिर नाम का मतलब भी सूर्य होता है।
रेयांश : बेटे के लिए यह नाम बहुत प्यारा रहेगा। रेयांश नाम का मतलब होता है सूर्य का अंश। अगर आपके बेटे का नाम 'र' अक्षर से निकला है तो आप उसे रेयांश नाम दे सकते हैं।
सनीश : लड़कों का यह नाम काफी यूनीक है। सूर्य को भी सनीश के नाम से जाना जाता है। शानदार व्यक्ति को भी सनीश कहा जाता है।
तपिश : आपके बेटे के लिए सूर्य देव का तपिश नाम भी चुन सकते हैं। तपिश नाम का मतलब होता है सूर्य की तरह गर्म और तेज।
लड़कियों के लिए नाम
अहाना - आकाश या फिर सूर्य द्वारा पार किया गया। ऐसे में आप अपनी लाडली के लिए ये नाम चुन सकते हैं।
अर्शी - अर्शी का अर्थ भी पहली किरण होता है।
आव्या - आव्या एक बहुत ही प्यारा और यूनिक नाम है। इसका अर्थ होता है सूर्य की वह रोशनी जो सबसे पहले दिखाई देती है।
आर्यमा - आर्यमा का अर्थ होता है - सूर्य, यह नाम आप अपनी बेटी और बेटे दोनों के लिए चुन सकते हैं।
रवनीत - आप अपनी लाडली के लिए रवनीत नाम भी चुन सकते हैं। इस नाम का अर्थ होता है सूर्य जैसा अमर।



Click it and Unblock the Notifications
