Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Easy Weight gaining Snack for Baby: बेबी का वजन बढ़ाने के लिए खिलाएं मखाना टिक्की, जानें बनाने का तरीका
Makhana Tikki Recipe for Baby: बच्चे के छह माह की उम्र के बाद सॉलिड यानी ठोस पदार्थ देना शुरू कर किया जाता है। लेकिन छह माह बाद तक बच्चे के दांत नहीं निकले होते हैं इसलिए उसे कोई भी सॉलिड फूड लिक्विड के रूप में ही दिया जाता है।
अक्सर मांओं के सामने छोटे बच्चों के लिए एक ही सवाल होता है कि बच्चों का वजन बढ़ाने के लिए उन्हें क्या खिलाएं और कैसी खुराक दें। हम आपकी ये मुश्किलें हल कर देते हैं। आपको एक ऐसी टेस्टी और पौष्टिक रेसिपी मखाना टिक्की के बारे में बता रहे है, जो न खाने में पौष्टिक है बल्कि चबाने में बच्चे को दिक्कत नहीं होती है।
पीडियाट्रिशियन डॉ अर्पित गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें उन्होनें बच्चे की डाइट में मखाने को टिक्की को शामिल करने की सलाह दी है। आइये जानते हैं बच्चों के लिए मखाने की टिक्की बनाने की विधि।

शिशु के लिए मखाना टिक्की कैसे बनाएं-
- आलू - 1
- गाजर - ¼ कप
- हरी मटर - ¼ कप
- मखाना पाउडर - 1 चम्मच
- पोहा - 2 चम्मच (भिगोकर रखा गया)
- काली मिर्च - एक चुटकी
- जीरा पाउडर - एक चुटकी
- हींग - एक चुटकी
- हल्दी - एक चुटकी
बनाने की विधि
मखाना टिक्की तैयार करने के लिए सबसे पहले सभी सब्जियों को काटकर उबाल लें।
अब इसे बाउल में डालें और इसमें मखाना पाउडर और भिगोकर रखा गया पोहा मिलाएं।
अगले स्टेप में इसमें काली मिर्च, जीरा पाउडर, हींगऔर हल्दी डालकर मिक्स करें।
सभी चीजों को हाथों से मिलाएं और छोटी-छोटी टिक्की तैयार कर लें।
अब एक पैन गर्म करें और हल्के घी के साथ सभी टिक्की सेक लें।
टिक्की ब्राउन होने तक दोनों तरफ से सेक लें और दही के साथ बच्चे को सर्व करें।
शिशु के लिए मखाना टिक्की के फायदे-
शिशु का वेट बढ़ाएं
ये रेसिपी शिशु के पाचन के लिए अच्छी है साथ ही इसमें मखाने के पाउडर का इस्तेमाल किया गया है, जो बच्चे का स्वस्थ रुप से वजन बढ़ाता है।
हड्डियां मजबूत करे
मखाने में प्रोटीन, कैल्शियम और एंटीआक्सीडेंट्स की मात्रा ज्यादा पायी जाती है, जो हड्डियों को मजबूत करने के लिए फायदेमंद है। यह बच्चों की सही ग्रोथ और शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए भी जरूरी है।
मिनरल्स से भरपूर
यह रेसिपी प्रोटीन, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स की मात्रा से भरपूर हैं। इसमें पोटैशियम और आयरन की मात्रा भी ज्यादा पाई जाती है, जो शिशु के पूरी तरह हेल्दी हैं।



Click it and Unblock the Notifications
